24 घण्टे ऑनलाइन

मैड्रिड के इन्टरनेशनल टूरिज्म ट्रेड फेयर में विश्व को दिया जाएगा महाकुम्भ का निमंत्रण

महाकुम्भनगर। उत्तर प्रदेश को पर्यटन के लिहाज से मोस्ट फेवर्ड डेस्टिनेशन के तौर पर प्रचारित-प्रसारित करने के प्रयास में एक कदम आगे बढ़ते हुए योगी सरकार स्पेन के मैड्रिड व जर्मनी के बर्लिन के टूरिज्म फेयर में उत्तर प्रदेश…

24GhanteOnline
January 4, 2025
3 min read

महाकुम्भनगर। उत्तर प्रदेश को पर्यटन के लिहाज से मोस्ट फेवर्ड डेस्टिनेशन के तौर पर प्रचारित-प्रसारित करने के प्रयास में एक कदम आगे बढ़ते हुए योगी सरकार स्पेन के मैड्रिड व जर्मनी के बर्लिन के टूरिज्म फेयर में उत्तर प्रदेश के टूरिज्म ऑफरिंग्स को शोकेस करने जा रही है। इस दौरान, प्रदेश में आयोजित हो रहे महाकुम्भ (Maha Kumbh) को भी मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के तौर पर इन दोनों ही टूरिज्म व ट्रेड फेयर में शोकेस किया जाएगा।

सीएम योगी के विजन अनुसार, उत्तर प्रदेश में हो रहा महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ ही कई मायनों में विशिष्ट है और इसी विशिष्टता को इन दोनों प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आयोजनो में पूरी प्रमुखता के साथ दर्शाने की तैयारी उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा कर ली गई है। इसमें न केवल सकल विश्व को इस विरासत का हिस्सा बनने और साक्षात्कार करने का निमंत्रण दिया जाएगा बल्कि इसकी विशिष्टताओं समेत उत्तर प्रदेश की अन्य टूरिज्म ऑफरिंग्स को शोकेस भी किया जाएगा।

थीमैटिक भव्य पंडाल का होगा दोनों ही टूरिज्म ट्रेड फेयर में संचालन


स्पेन की राजधानी मैड्रिड में 24 से 28 जनवरी के मध्य आयोजित इंटरनेशनल टूरिज्म ट्रेड फेयर में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) को केंद्रित करते हुए उत्तर प्रदेश की टूरिज्म ऑफरिंग्स को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां 40 स्क्वेयर मीटर के थीमैटिक भव्य पवेलियन का निर्माण किया जाएगा।

वहीं, जर्मनी के बर्लिन में 4 से 6 मार्च के बीच आयोजित होने वाले आईटीबी-बर्लिन-2025 में महाकुम्भ की सफलताओं को प्रदर्शित करने के साथ ही उत्तर प्रदेश की टूरिज्म ऑफरिंग्स को शेयर किया जाएगा। यहां भी 40 स्क्वेयर मीटर के भव्य पवेलियन का निर्माण किया जाएगा।

वीआईपी लाउंज का होगा निर्माण, विभिन्न सेशंस का होगा संचालन


इन दोनों ही स्थानों में बी2बी व बी2सी सेशंस के संचालन के लिए वीआईपी लाउंज बनाए जाएंगे, साथ ही अंग्रेजी समेत स्थानीय भाषाओं में प्रचार सामग्री भी उपलब्ध करायी जाएगी। यहां उत्तर प्रदेश को ब्रांड यूपी के तौर पर प्रोजेक्ट करने, बुद्ध और सनातन आस्था की भूमि के तौर पर प्रोजेक्ट करने के साथ ही सभी प्रमुख टूरिस्ट सेक्टर्स और प्रदेश में निवेशपरक माहौल के अंतर्गत विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए भावी निवेशकों से संवाद भी किया जाएगा।

अनूठी पहल- किसानों को पराली के बदले गोवंश खाद दे रही योगी सरकार


इन दोनों ही देशों समेत आस-पास के देशों के टूर ऑपरेटर्स समेत टूरिज्म सेक्टर से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ भी संवाद स्थापित किया जाएगा। यहां उत्तर प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक, सांस्कृतिक थाती के साथ ही ओडीओपी प्रोडक्ट्स व राज्य के पारंपरिक उत्पादों को भी प्रमोट किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…