24 घण्टे ऑनलाइन

महाशिवरात्रि पर होगा महाकुंभ का आखिरी स्नान, इस मुहूर्त में लगाएं आस्था की डुबकी

आस्था के महापर्व महाकुंभ (Maha Kumbh) की शुरुआत 13 जनवरी को हुई, जिसके बाद 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के अवसर पर पहला अमृत स्नान किया गया था। इस दौरान देशभर से आए साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी…

24GhanteOnline
February 21, 2025
2 min read

आस्था के महापर्व महाकुंभ (Maha Kumbh) की शुरुआत 13 जनवरी को हुई, जिसके बाद 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के अवसर पर पहला अमृत स्नान किया गया था। इस दौरान देशभर से आए साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई थी। इसके बाद दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या को किया गया और तीसरा अमृत स्नान बसंत पंचमी के दिन किया गया।

तीसरे अमृत स्नान के बाद महाकुंभ vमेले में आए सभी साधु-संतों ने अपने-अपने अखड़ो के वापसी कर ली, लेकिन महाकुंभ मेला अभी भी चल रहा है, जिसका समापन महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर होगा और उसी दिन महाकुंभ का आखिरी स्नान भी किया जाएगा, तो आइए जान लेते हैं इस दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

महाकुंभ (Maha Kumbh) समापन तिथि


माघ पूर्णिमा के बाद महाकुंभ का अगला स्नान महाशिवरात्रि के दिन किया जाएगा। महाशिवरात्रि का तिथि की शुरुआत बुधवार, 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगा। वहीं तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। महाशिवरात्रि की पूजा रात्रि में की जाती है, इसलिए महाशिवरात्रि का व्रत भी 26 फरवरी को ही किया जाएगा और इस दिन महाकुंभ मेले का समापन भी होगा।

महाकुंभ (Maha Kumbh) स्नान का शुभ मुहूर्त


हिंदू पंचांग के अनुसार, आखिरी महा स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 9 मिनट से लेकर 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा स्नान के लिए अन्य मुहूर्त इस प्रकार हैं-

प्रातः संध्या: 05:34 बजे से लेकर 06:49 बजे तक रहेगा
अमृत काल: 07:28 बजे से लेकर 09:00 बजे तक रहेगा
विजय मुहूर्त: 02:29 बजे से लेकर 03:15 बजे तक रहेगा
गोधूलि मुहूर्त: 06:17 से लेकर 06:42 बजे तक रहेगा

महाकुंभ (Maha Kumbh) में त्रिवेणी संगम स्नान का महत्व


महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में स्नान करने से व्यक्ति के मन और आत्मा की शुद्धि होती है। जीवन में जाने-अनजाने किए गए पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष क प्राप्ति होती है। महाकुंभ में स्नान करने से असंख्य यज्ञों और तपस्याओं के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…