महाकुम्भ में आने वाले स्नानार्थियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही योगी सरकार
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के अंतर्गत बुधवार को माघ पूर्णिमा के रूप में चौथे स्नान पर्व के सफल आयोजन को लेकर योगी सरकार अपनी तैयारियों को चाक-चौबंद करने में जुटी हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट आदेश…
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के अंतर्गत बुधवार को माघ पूर्णिमा के रूप में चौथे स्नान पर्व के सफल आयोजन को लेकर योगी सरकार अपनी तैयारियों को चाक-चौबंद करने में जुटी हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट आदेश है कि महाकुम्भ मेला क्षेत्र तथा प्रयागराज शहर में किसी भी स्नानार्थी, श्रद्धालु, कल्पवासी या आम नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ऐसे में, यातायात, वाहनों के सुगम आवागमन, पार्किंग, सुरक्षा, सर्विलांस तथा मॉनिटरिंग समेत विभिन्न पहलुओं पर पूरी तत्परता के साथ स्थानीय प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है।
महीनों पूर्व बनाई योजना का हो रहा सफल क्रियान्वयन
इस विषय में जानकारी देते हुए प्रयागराज के पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने कहा कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं के सुखद सुगम अनुभव प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एवं यूपी पुलिस कृत संकल्पित है और कोई कसर नहीं छोड़ रही है। तरुण गाबा के अनुसार, यातायात के लिए महीनों पूर्व से योजनाएं बनाई गई थी, जिनका हम लोग सफल क्रियान्वयन कर रहे हैं। सप्ताह के अन्त में एवं बीच में कभी-कभार, भारी संख्या में वाहनों के आगमन के दृष्टिगत यहां तैनात प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिसबल द्वारा अथक प्रयास करके जो भी विषम परिस्थिति आयी उनका सफल निस्तारण किया गया है। मेला क्षेत्र, प्रयागराज आने वाले सभी सड़क मार्गों पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। इसका परिणाम यह है कि शहर के अंदर भी जाम की स्थिति नहीं है।
सभी श्रद्धालुओं से की निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़ा करने की अपील
पुलिस तथा प्रशासन की ओर से महाकुम्भ आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वह अपने मार्ग पर पड़ने वाली पार्किंग में ही अपना वाहन खड़ा करने की अपील की गई है। साथ ही, यह भी अपील की गई है कि सभी लोग संगम के नजदीक आने का प्रयास न करें, क्योंकि विभिन्न मार्गों की विभिन्न व्यवस्थाएं है। तरुण गाबा के अनुसार, हम लोग दिन रात इसी व्यवस्था में लगे हुए है कि श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो और यातायात भी सुचारु रूप से चलता रहे, अतः निर्देशित स्थानों पर ही अपना वाहन पार्क करें।
एआई इनेबल्ड कैमरे का उपयोग, संपूर्ण मेला क्षेत्र बना नो व्हीकल जोन
पुलिस व स्थानीय प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवागमन और यातायात निगरानी के लिए एएनपीआर एवं एआई इनेबल्ड कैमरों का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही, टोल तथा नजदीकी जनपद के अधिकारियों से भी यह जानकारी प्राप्त की जा रही है कि किस मार्ग से कितने वाहन आ रहे है जिससे समुचित व्यवस्थाएं उस मार्ग पर की जा सके। इसके साथ ही, माघ पूर्णिमा के स्नान से एक दिन पूर्व से ही सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। वहीं, प्रयागराज शहर में भी मंगलवार शाम से वाहन प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। मेला क्षेत्र में निवास कर रहे कल्पवासियों के लिए भी अलग से यातायात योजना बनाकर सभी को सूचित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, आमजन से सोशल मीडिया पर गलत सूचना प्रसारित न करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
महाकुम्भ में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ के पार
आमजन से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर गलत सूचना अथवा अफवाह न फैलाएं। यातायात संबंधी जो भी चुनौती आयी है उसका हम लोगों ने अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर एवं अथक प्रयास करके सभी समस्याओं का निस्तारण किया गया है।
-तरुण गाबा
पुलिस आयुक्त, प्रयागराज
सभी रूट पर फिलहाल यातायात ठीक चल रहा है। पिछले कुछ घंटों में यातायात की दर समान है और इसमें कोई वृद्धि नहीं हुई है। शहर के अंदर के जंक्शनों पर भी यातायात सही तरीके से गतिमान है।
-प्रशांत कुमार
डीजीपी, उत्तर प्रदेश
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
