24 घण्टे ऑनलाइन

‘कल्चर कुम्भ’ में दिखी महाकुम्भ की भव्यता

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के अवसर पर बुधवार को परमार्थ निकेतन की ओर से परमार्थ कैंप, सेक्टर 23, अरैल घाट पर दो दिवसीय कल्चर कुम्भ (Culture Kumbh) का आयोजन किया गया। बुधवार को कार्यक्रम का…

24GhanteOnline
February 5, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के अवसर पर बुधवार को परमार्थ निकेतन की ओर से परमार्थ कैंप, सेक्टर 23, अरैल घाट पर दो दिवसीय कल्चर कुम्भ (Culture Kumbh) का आयोजन किया गया। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सभी महानुभावों ने महाकुम्भ की दिव्यता और भव्यता की प्रशंसा की। सभी ने सफाई व्यवस्था और सुविधाओं को सराहा।

इंफ्रास्ट्रक्चर में किया गया निवेश


नगर विकास, प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने कहा कि दो साल पहले से ही हमने महाकुम्भ की तैयारी शुरू कर दी थी। लगभग 40 करोड़ लोगों के महाकुम्भ में शामिल होने की सम्भावना थी, अब तक 38 करोड़ लोग महाकुम्भ में आ चुके हैं। प्रतिदिन करीब सवा करोड़ लोग महाकुम्भ में स्नान कर रहे हैं। हर स्तर पर हम लोगों को महाकुम्भ का सुखद अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रमुख सचिव ने कहा कि पिछले कुम्भ में सरकार ने 23 सौ 15 करोड़ रुपए कुम्भ के आयोजन में खर्च किए थे।

इस महाकुम्भ में सात हजार करोड़ केंद्र सरकार ने और सात हजार 400 करोड़ उत्तर प्रदेश सरकार ने खर्च किए हैं। कुल 14 हजार 400 करोड़ का इंवेस्टमेंट सरकार ने किया है। इस इन्वेस्टमेंट में 75 प्रतिशत खर्च इन्फ्रास्ट्रक्चर पर किया गया है, जो कि न सिर्फ महाकुम्भ में बल्कि आगे आने वाले समय में भी लोगों को सुविधाएं प्रदान करेगा। 500 सड़कें बनाई हैं, नए रेलवे स्टेशन बनाएं।

महाकुम्भ ने दिखाई विकसित भारत की शुरुआती झलक: एके शर्मा


कुम्भ में हमने 65 हजार टॉयलेट्स बनवाए थे। इस बार 1 लाख टॉयलेट्स बनाए गए हैं । 15 हजार सफाईकर्मी पूरे मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था देख रहे हैं। ये सभी सफाई कर्मी दिन रात 24 घंटे मेला क्षेत्र की सफाई में जुटे हुए हैं।

इस दौरान स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, साध्वी भगवती सरस्वती जी, ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपदनायक, पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, शान्तनु गुप्ता, पुष्कर शर्मा और शेफाली वैद्य मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…