महाकुम्भ का आयोजन प्रयागराज की अर्थव्यवस्था में लाया 200 से 300 फीसदी का बूस्ट
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के दिव्य और भव्य आयोजन ने जहां एक ओर तीर्थराज, प्रयागराज का मान बढ़ाया है तो साथ ही ये आयोजन आने वाले दिनों में प्रयागराज शहर की अर्थव्यस्था में भी भारी बढ़ोत्तरी लाएगा। 45 दिनों तक…
प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के दिव्य और भव्य आयोजन ने जहां एक ओर तीर्थराज, प्रयागराज का मान बढ़ाया है तो साथ ही ये आयोजन आने वाले दिनों में प्रयागराज शहर की अर्थव्यस्था में भी भारी बढ़ोत्तरी लाएगा। 45 दिनों तक चले महाकुम्भ के आयोजन से प्रयागराज शहर में सबसे ज्यादा लाभ होटल, रेस्टोरेंट इंडस्ट्री, टूर एंड ट्रैवेल तथा खुदरा व्यापारियों को हुआ। लेकिन महाकुम्भ के बाद शहरवासियों की बढ़ी आय रियल स्टेट, आटोमोबाईल, इलेक्ट्रानिक्स और लक्जरी आइटम के व्यापार को बढ़ावा देगी। ऐसा अनुमान व्यक्त किया जा रहा है कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) के आयोजन से बढ़ी आय फ्लो प्रयागराज की इकॉनमी में लगभग 200 से 300 फीसदी का बूस्ट ला सकता है। साथ ही सीएम योगी के विजन के मुताबिक प्रयागराज का आध्यात्मिक टूरिज्म महाकुम्भ के बाद सामान्य दिनों में भी बढ़ने की उम्मीद है।
प्रयागराज की इकॉनमी को मिलेगा 300 फीसदी बूस्ट अप
महाकुम्भ (Maha Kumbh) का आयोजन आस्था और आध्यात्मिक उत्थान के साथ प्रयागराजवासियों के लिए आर्थिक तौर पर भी वरदान साबित हो रहा है। 45 दिनों तक शहर में चले इस भव्य आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज आये। जिससे तात्कालिक रूप से शहर के होटल, रेस्टोरेंट, टूर एंड ट्रैवेल इंडस्ट्री समेत अनाज, सब्जी, गद्दे, बेड, फर्नीचर, टेंट के व्यवसायियों को 30 से 40 गुना मुनाफा हुआ।
इसके साथ ही संगम क्षेत्र में नाव चालकों, आटो रिक्शा चालकों, टेला-खोमचा लगाने वाले और जनरल मर्चेंट के दुकानदारों की भी अच्छी आमदनी हुई है। प्रयागराज व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेट्री शिव शंकर सिंह का कहना है कि शरहवासियों की आय में हुई ये वृद्धि आने वाले दिनों में शहर की इकॉनमी को 200 से 300 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी प्रदान कर सकती है।
महाकुम्भ (Maha Kumbh) के बाद भी प्रयागराज में बढ़ेगा आध्यात्मिक टूरिज्म
व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी ने बताया कि शहरवासियों की महाकुम्भ (Maha Kumbh) से बढ़ी हुई आय का फ्लो जब स्थानीय बाजार में होगा तो वो इकॉनमी को बूस्ट करेगा। इसके चलते आने वाले दिनों में प्रयागराज में रियल स्टेट बाजार, आटोमोबाईल, इलेक्ट्रानिक्स और लक्जरी गुड्स के बाजार में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी प्रदेश में आध्यात्मिक और डोमेस्टिक टूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं, प्रयागराज उनकी योजना के मुख्य शहर में है, जिसका लाभ आने वाले दिनों में भी शहर को जरूर मिलेगा।
महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दौरान प्रयागराज में बने 12 कॉरिडोर, संगम क्षेत्र में पक्के घाट के साथ आस-पास के तीर्थ और पर्यटन स्थलों से शहर की कनेक्टिविटी में बढ़ोत्तरी आगामी दिनों में भी टूरिज्म को बढ़ावा देगी। जिसका सीधा लाभ प्रयागराज और प्रदेश की अर्थव्यस्था में दिखाई देगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
