चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स
घर में लगा पंखा (Ceiling Fan) सबसे ज्यादा गंदा हो जाता है। क्योंकि इसका इस्तेमाल रोजाना किया जाता है, जिसकी वजह से पंखा धूल को खींच लेता है और ज्यादा समय तक क्लीनिंग न होने की वजह से पंखा बहुत गंदा भी दिखने लगता है।…

घर में लगा पंखा (Ceiling Fan) सबसे ज्यादा गंदा हो जाता है। क्योंकि इसका इस्तेमाल रोजाना किया जाता है, जिसकी वजह से पंखा धूल को खींच लेता है और ज्यादा समय तक क्लीनिंग न होने की वजह से पंखा बहुत गंदा भी दिखने लगता है। जिसे साफ करना सबसे ज्यादा मुश्किल काम होता है। इसकी साफ सफाई करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीकों को अपनाते हैं, लेकिन फिर भी ये पूरी तरह से साफ नहीं हो पाता। यहां हम आपको पंखे पर जमा गंदगी को साफ करने की ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे अपनाकर ये चुटकियों में साफ हो जाएगा।
सबसे पहले करें ये काम-पंखा साफ करने के लिए सबसे पहले एक सूखे कपड़े से डस्ट को साफ कर दें। पंखे (Ceiling Fan) की पंखड़ी को ऊपर नीचे दोनों तरफ से अच्छी तरह से साफ करें।
फिर करें ये काम-अब एक गीला कपड़े लें और फिर इसकी मदद से भी पंखे (Ceiling Fan) को साफ करें। इस स्टेप में कोशिश करनी है कि आप पंखे को गीला कर दें।
क्लीनिंग स्प्रे का करें इस्तेमाल-क्लीनिंग स्प्रे से सारी गंदगी तुरंत साफ हो जाती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पंखे (Ceiling Fan) पर इसे अच्छे से स्प्रे करें और फिर कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर 10 मिनट के बाद ब्रश की मदद से इसे साफ करें। जब आप ब्रश से साफ कर लें तो फिर इसे गीले कपड़े से साफ कर दें।
अंत में करें ये काम-पंखे (Ceiling Fan)की शाइन के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक सूती कपड़े पर सरसों का तेल लगाएं और फिर इस कपड़े से पंखे को पोंछ दें।
क्लीनिंग स्प्रे कैसे तैयार करें
क्लीनिंग स्प्रे घर पर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक लीटर पानी में 3-4 चम्मच बोरेक्स पाउडर डाल दें और फिर अच्छे से मिक्स कर दें। अब इस मिक्स में नींबू के रस डालें और फिर इसे अच्छे से मिक्स करें। फिर इसे स्प्रे बोतल में भर लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
