24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में बिगड़ जाते हैं घुंघराले बालों के हालात, इन टिप्स के साथ रखें उनका ख्याल

बाल (Hair) हमारी पर्सनलिटी में निखार लाने का काम करते हैं, इसलिए मेकअप के दौरान हेयर स्टाइल का चुनाव ऐसा किया जाता हैं जो आपकी पर्सनलिटी और आपके चेहरे को पूरी तरह सूट करे। कई महिलाओं को स्ट्रेट बाल पसंद होते हैं तो…

24GhanteOnline
March 21, 2026
4 min read

बाल (Hair) हमारी पर्सनलिटी में निखार लाने का काम करते हैं, इसलिए मेकअप के दौरान हेयर स्टाइल का चुनाव ऐसा किया जाता हैं जो आपकी पर्सनलिटी और आपके चेहरे को पूरी तरह सूट करे। कई महिलाओं को स्ट्रेट बाल पसंद होते हैं तो कईयों को घुंघराले (Curly Hair) । आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं घुंघराले बालों की जिन्हें गर्मियों के दिनों में खास देखभाल की जरूरत पड़ती हैं। घुंघराले बाल (Curly Hair) वालों को अक्सर बालों के कमजोर और नाजुक होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। यही नहीं, अच्छी देखभाल न मिलने की वजह से घुंघराले बाल फ्रीजी हो जाते हैं, इनका मॉइस्चर उड़ जाता है, जिससे बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप घुंघराले बालों (Curly Hair) का अच्छे से ख्याल रख पाएंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

सही शैम्पू का चुनाव करें

बालों की सफाई उनकी देखभाल का पहला कदम है। शैम्पू बालों को साफ करने के साथ-साथ ड्राई भी करता है, क्योंकि यह बालों से तेल को खींचता है। बाकी बालों के लिए यह ठीक है, लेकिन कर्ली बालों के लिए नहीं क्योंकि आपके बाल पहले से ही ड्राई हैं। ऐसा शैम्पू चुनें जिसमें सल्फेट और पैराबीन बिल्कुल न हों। इसका सही तरीका यह है कि आप खास आपके हेयर टाइप के लिए बने शैम्पू इस्तेमाल करें। सामान्य शैम्पू में भी ऐसे शैम्पू चुनें जो केमिकल फ्री हों और जिसमें खुशबू एड न की गई हो।

सही टॉवल चुनें

घुंघराले बालों (Curly Hair) को वॉश करने के बाद उन्हें सुखाने के लिए पतले टॉवल का इस्तेमाल करें। मोटा टॉवल बालों को रूखा और कमजोर बना देता है जिससे बाल जल्दी टूटने लगते हैं। गर्मी में घुंघराले बालों की परेशानियों को दूर करने के लिए मुलायम तौलिये का प्रयोग करें। मोटे तौलिये घुंघराले बालों के क्यूटिकल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं और इसके प्राकृतिक कर्ल पैटर्न को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। खुरदुरे और मोटे तौलिए से बालों को सुखाने से बालों के टूटने का डर ज्यादा रहता है।

कभी भी ब्रश न करें

कर्ली बालों (Curly Hair) को ब्रश करने की गलती बिल्कुल भी न करें। शैंपू करने से पहले अपने कर्ली बालों पर चौड़ी कंघी का इस्तेमाल करें। अपने बालों को धोने के बाद, अपनी उंगलियों को अपने बालों में चलाएं। दरअसल गीले बालों को ब्रश करने से टूटने और डैमेज होने की संभावना अधिक होती है।

मिडियम हीट के साथ हेयर स्टाइलिंग

हीट स्टाइलिंग टूल्स का हाई टेंपरेचर आपके कर्ल की नेचुरल बनावट को हटा सकता है, जिससे बाल बेजान हो सकते हैं। हीट स्टाइलिंग के उपयोग को कम करें और ज्यादा जरूरत है तो एक अच्छे हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल करें। ये आपके बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

हेयर सीरम का इस्तेमाल करें

हेयर सीरम बालों के सुपरहीरो की तरह होता है, जो इन्हें उलझने से बचाता है। यह आपके बालों को पोषण देने के साथ इन्हें स्मूद भी बनाता है, जिससे बाल शाइन करते हैं और फ्रीज फ्री रहते हैं। जड़ों तक पहुंचे बिना अपने नम या सूखे बालों पर समान रूप से सीरम लगाना चाहिए। अगले वॉश तक आपके घुंघराले बालों में जबरदस्त शाइन दिखाई देगी।

साटन के तकिए का करें यूज़

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि साटन के तकिए पर सोने से आपको बेहतर नींद आएगी। यहां तक कि आप खुद को किसी राजकुमार और राजकुमारी से कम नहीं समझेंगे। साटन के तकिए का यह फायदा है कि आपके घुंघराले बाल (Curly Hair) बिल्कुल भी उलझेंगे नहीं। यहां तक कि आपके बालों में गांठे भी नहीं पड़ेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…