24 घण्टे ऑनलाइन

चांदी की पायल हो गई है काली, तो इस ट्रिक से चमकेगी

पायल (Payal) और बिछिया को महिलाओं का श्रृंगार होता है। इसलिए शादीशुदा महिलाएं अपने पैरों में चांदी की पायल और बिछिया पहनती है। कुछ कुंवारी कन्याएं भी पैरों में चांदी की पायल पहनना पसंद करती हैं। चांदी की पायल और बिछिया…

24GhanteOnline
February 12, 2025
2 min read

पायल (Payal) और बिछिया को महिलाओं का श्रृंगार होता है। इसलिए शादीशुदा महिलाएं अपने पैरों में चांदी की पायल और बिछिया पहनती है। कुछ कुंवारी कन्याएं भी पैरों में चांदी की पायल पहनना पसंद करती हैं। चांदी की पायल और बिछिया पहने पहने अपनी चमक खो देता है और उसका रंग काला पड़ जाता है। जिसकी वजह से देखने में बहुत खराब लगता है। आप हम आपको चांदी की पायल ((Payal) ) और बिछिया को नये जैसा साफ करने का तरीका बताने जा रहे है।

चांदी की पायल (Payal)  को चमकाने के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकती है। क्योंकि नींबू की प्राकृतिक सफाई करने वाले गुण चांदी को चमकाने में मदद करते हैं। चांदी की पायल को साफ करने के लिए एक कटोरी में नींबू का रस निचोड़ लें और उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं। इस पेस्ट को चांदी की वस्तुओं पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर पायल को मुलायम कपड़े से रगड़ें और फिर साफ पानी से धो लें।

एल्युमिनियम फॉइल सिर्फ खाना पैक करने के लिए नहीं है। यह चांदी को साफ करने में भी मददगार है। इसके लिए एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सा नमक डालें। चांदी की पायल के साथ एल्युमिनियम फॉइल के टुकड़े भी बर्तन में डाल दें। कुछ देर बाद पायल को बाहर निकालें और मुलायम कपड़े से साफ करें। अंत में साफ पानी से धोकर सूखे कॉटन कपड़े से पोंछ लें।


आपको यह जानकर हैरानी होगी, लेकिन टूथपेस्ट भी चांदी की सफाई में मदद कर सकता है, लेकिन जेल वाला टूथपेस्ट नहीं होना चाहिए। एक मुलायम कपड़े पर थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट लगाएं और इसे पायल पर अच्छी तरह से लगा दें। फिर साफ पानी से धोकर सूखे कॉटन कपड़े से पोंछ लें। ध्यान दें कि ज्यादा रगड़ने से चांदी पर खरोंच के निशान आ सकते हैं।

बेकिंग सोडा भी चांदी की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सा खाने का सोडा घोलें। पायल को इस घोल में कुछ देर के लिए डुबोएं। अब टूथब्रश से इसे धीरे-धीरे रगड़ें. फिर साफ पानी से धोकर सूखे कॉटन कपड़े से पोंछ दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…