24 घण्टे ऑनलाइन

बिहार चुनाव: जेडीयू के बाद बीजेपी का बड़ा एक्शन, इन दिग्गज नेताओं को पार्टी से निकाला

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) में कई मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है। इसके कारण कई नाराज नेताओं ने बागी तेवर अपनाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बीजेपी (BJP) ने पार्टी से बगावत करके…

24GhanteOnline
October 27, 2025
2 min read

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) में कई मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है। इसके कारण कई नाराज नेताओं ने बागी तेवर अपनाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बीजेपी (BJP) ने पार्टी से बगावत करके विधानसभा चुनाव लड़ने वाले चार नेताओं को 6 साल के लिए निकाल दिया है। पार्टी ने यह कदम उन नेताओं के खिलाफ उठाया है, जिन्होंने एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। बीजेपी (BJP) ने इसे पार्टी विरोधी गतिविधियां बताते हुए चारों नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

जिन चार नेताओं को पार्टी (BJP) से निष्कासित किया गया है, उनमें बहादुरगंज से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले वरुण सिंह शामिल हैं। इसके अलावा, गोपालगंज से चुनाव लड़ रहे अनूप कुमार श्रीवास्तव भी निष्कासित किए गए हैं।

बीजेपी ने कहलगांव से चुनाव लड़ने वाले विधायक पवन यादव को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पवन यादव पर पार्टी के फैसले का उल्लंघन करने का आरोप है। बड़हरा से चुनाव लड़ने वाले सूर्य भान सिंह को भी पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया गया है।

बीजेपी (BJP) ने इन नेताओं को निष्कासित इसलिए किया है क्योंकि ये सभी गठबंधन के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। पार्टी के नियमों के मुताबिक, पार्टी या गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ना अनुशासनहीनता माना जाता है, जिसके परिणामस्वरूप यह बड़ा एक्शन लिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…