तेज प्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’, चुनाव चिह्न का भी किया एलान
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निष्कासित किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपनी नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ के गठन की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट के जरिए उन्होंने पार्टी का नाम और…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निष्कासित किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपनी नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ के गठन की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट के जरिए उन्होंने पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न सार्वजनिक किया।
तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) की नई पार्टी का चुनाव चिह्न ब्लैक बोर्ड रखा गया है। पोस्टर में उनकी तस्वीर के साथ लिखा गया है – “सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव।” वहीं आगे लिखा है – “जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज, बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप।”
हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है।
हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।#tejpratapyadav #janshaktijantadal #biharelection pic.twitter.com/GxsQHw0WqQ
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) September 25, 2025
तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) ने पार्टी से जुड़ने के लिए संपर्क का मोबाइल नंबर भी साझा किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है और एक नई व्यवस्था निर्माण के लिए लंबी राजनीतिक लड़ाई लड़ने को तैयार है।
तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) , बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं। वे राष्ट्रीय जनता दल से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत कर चुके हैं और महागठबंधन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। हाल ही में विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट के चलते उन्हें आरजेडी से बाहर कर दिया गया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
