मेरी जान को खतरा है..., लालू के बेटे ने नीतीश सरक़ार से लगाईं सुरक्षा की गुहार
आरजेडी और लालू परिवार से निकाले जाने को लेकर बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) का बड़ा बयान सामने आया है। तेज प्रताप ने सोमवार (23 जून) को कहा कि वह बिहार सरकार से अपनी सुरक्षा की मांग करते हैं। उन्हें…
आरजेडी और लालू परिवार से निकाले जाने को लेकर बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) का बड़ा बयान सामने आया है। तेज प्रताप ने सोमवार (23 जून) को कहा कि वह बिहार सरकार से अपनी सुरक्षा की मांग करते हैं। उन्हें लगता है कि उनकी जान को खतरा है। साथ उन्होंने फिर दोहराया कि वह उन 4-5 लोगों का नाम उजागर करेंगे, जिन्होंने उन्हे पार्टी और परिवार से निकलवाया है।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में पार्टी और यादव परिवार से निकाले जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी। तेज प्रताप ने कहा, “मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं परिस्थिति का सामना करूंगा। मैं उन 4-5 लोगों के नाम उजागर करूंगा जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया है।”
उन्होंने (Tej Pratap) कहा, “बिहार की जनता ने देखा है कि राजद के चंद लोगों के कारण मुझे किस तरह पार्टी से बाहर किया गया है। जनता मेरे स्वभाव को जानती है। मेरे स्वभाव का फायदा उठाकर कुछ 4-5 लोगों ने ऐसा किया है। अब मैं न्याय मांगने जनता के बीच जाऊंगा। कोई भी अपनी निजी जिंदगी में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेगा। मैं न्यायालय से मदद मांगूंगा।”
तेज प्रताप (Tej Pratap) ने आगे कहा, “मैं बिहार सरकार से मांग करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि मुझे लगता है कि मेरी जान को खतरा है। मैं उन 4-5 लोगों को नहीं छोड़ूंगा जिन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद की है। इतना कुछ होने के बाद भी मैंने उन लोगों के नाम कभी उजागर नहीं किए जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया, साथ ही अपने माता-पिता का भी सम्मान करता हूं। बड़े भाई के नाते मैं तेजस्वी को हमेशा सीएम बनने का आशीर्वाद दूंगा और उन्हें पूरा समर्थन दूंगा।”
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
