24 घण्टे ऑनलाइन

रोहिणी के खुलासे पर तेज प्रताप का प्रहार—बहन का अपमान किया तो...

पटना। लालू परिवार में कलह शुरू हो गई है। बीते दिन लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार से अपना नाता तोड़ लिया। इसके लिए उन्होंने संजय यादव और रमीज को जिम्मेदार ठहराया है। रोहिणी के बयान के बाद अब तेज प्रताप…

24GhanteOnline
November 16, 2025
3 min read

पटना। लालू परिवार में कलह शुरू हो गई है। बीते दिन लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार से अपना नाता तोड़ लिया। इसके लिए उन्होंने संजय यादव और रमीज को जिम्मेदार ठहराया है। रोहिणी के बयान के बाद अब तेज प्रताप यादव का भी बयान सामने आया है। इसमें तेज प्रताप (Tej Pratap) ने कहा कि मैं अपने साथ जो कुछ भी हुआ सह गया लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है।

तेजप्रताप (Tej Pratap) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है। मेरे साथ जो हुआ—वह मैं सह गया। लेकिन, मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है।

आगे लिखा कि सुन लो जयचंदो- परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ़ नहीं करेगी। जबसे मेरी बहन रोहिणी के चप्पल उठाने की खबर सुनी, दिल की आहत अब अग्नि बन चुकी है। जब जनमानस की भावनाएं आहत होती हैं। तो बुद्धि पर पड़ी धूल उड़ जाती है। इन चंद चेहरों ने तेजस्वी की भी बुद्धि पर परदा डाल दिया है।

तेजप्रताप (Tej Pratap) का पिता लालू को मैसेज


तेजप्रताप ने आगे लिखा कि इस अन्याय का परिणाम बेहद भयावह होगा। समय का लेखा-जोखा बड़ा कठोर है। मैं माननीय RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे पिता, मेरे राजनीतिक गुरु लालू प्रसाद जी से आग्रह करता हूं। पिता जी, एक संकेत दीजिए आपका केवल एक इशारा, और बिहार की जनता इन जयचंदों को जमीन में गाड़ देने का काम खुद कर देगी। यह लड़ाई किसी दल की नहीं, परिवार के सम्मान, बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई है।

रोहिणी ने सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट


शनिवार को रोहिणी ने X पर पोस्ट कर लिखा, ‘मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद तेजस्वी के करीबी संजय यादव को लेकर लालू परिवार में घमासान मच गया है। लालू यादव को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने खुद को पार्टी और परिवार से अलग कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने देर रात राबड़ी आवास भी छोड़ दिया है।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मेरा कोई परिवार नहीं है। उन्होंने ही मुझे परिवार से निकाला है। सारी दुनिया सवाल कर रही है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ है, लेकिन उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है। ‘

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…