राबड़ी आवास पहुंचे तेज प्रताप, पूरे परिवार को दिया दही-चूड़ा भोज का न्योता
बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज एक अहम मुद्दा रहा है, जहां सभी दल के नेता एकजुट होते हैं। इस बीच, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जेजेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने…

बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज एक अहम मुद्दा रहा है, जहां सभी दल के नेता एकजुट होते हैं। इस बीच, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जेजेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने बुधवार को दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया है। जिसके लिए उन्होंने पिता लालू, मां राबड़ी देवी और भाई तेजस्वी यादव समेत अन्य दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है।
जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने एक्स पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात और उन्हें आमंत्रण पत्र देने की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, “आज अपने पिताजी आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी, माता जी आदरणीय श्रीमती राबड़ी देवी जी से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचकर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से भी भेंट मुलाकात कर कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले “ऐतिहासिक दही -चूड़ा भोज” कार्यक्रम हेतु निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। साथ ही आज अपनी प्यारी भतीजी कात्यायनी को गोद में खिलाने का अद्भुत पल भी प्राप्त हुआ।”
तेज प्रताप (Tej Pratap) ने समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी, विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी, कृषि विभाग मंत्री रामकृपाल यादव, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन, उद्योग एवं पथ निर्माण विभाग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति नाथ पारस को भी दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।
JJD के नेशनल प्रेसिडेंट तेज प्रताप यादव के दही चूड़ा कार्यक्रम के न्योते पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, “सनातन धर्म और हिंदू धर्म सिखाते हैं कि त्योहार भाईचारे का संदेश देते हैं। राजनीति में भी, अच्छी परंपराओं के तहत, हम आपसी तालमेल बनाए रखते हैं। राजनीति पर्सनल दुश्मनी का मामला नहीं होना चाहिए।”
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
