बेरंग हो गए है दांत, इन उपायों से फिर से मोतियों सा चमकाएं
यह तो हम सभी जानते हैं कि गुटखा खाना सेहत के लिए हानिकारक लगातार इसके सेवन से दांतों (Teeth) और मसूड़ों (gums) को भी नुकसान पहुंचता है। यदि पान-गुटखा खाने से आपके दांत काले हो गए हैं तो इन आसान से उपायों को आजमा कर…
यह तो हम सभी जानते हैं कि गुटखा खाना सेहत के लिए हानिकारक लगातार इसके सेवन से दांतों (Teeth) और मसूड़ों (gums) को भी नुकसान पहुंचता है। यदि पान-गुटखा खाने से आपके दांत काले हो गए हैं तो इन आसान से उपायों को आजमा कर देखिए। दांतों से तंबाकू के काले निशान को हटाने में मदद मिलेगी। गुटखा, पान, तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि दांतों की चमक तो समाप्त कर ही देते हैं, इनकी जड़ों को भी कमजोर करते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहें हैं। जिसके इस्तेमाल आपके दांत दूध जैसे सफेद हो जायेंगे। तो चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे मे विस्तार से।
गुटखा की जगह खाएं माउथ फ्रेशनर
गुटखा-तंबाकू की लत से छुटकारा पाना है, इसके बाद ही कोई भी तरीका आपको इसके सेवन से रोक सकेगा। इसके बाद घर में बना माउथ फ्रेशनर आपकी इस लत से निजात दिलाएगा।
जीभ की सफाई करें
अपने दांतों को चमकाने के लिए दिन में कम से कम दो बार दांतों और अपनी जीभ की सफाई करें। खाना खाने के बाद हमेशा कुल्ला करें। खास तौर पर तब जब आपने गुटखा खाया हो। ऐसे में कुल्ला करते समय उंगली से दांतों को रगड़ते हुए साफ करें। दांतों पर दाग नहीं जमेंगे। इसके बाद हमेशा दांतों की सतह को चिकना रखने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपके दांतों को पर गुटखे के दाग नहीं जमेंगे।
गाजर से करें दांतों के दाग-धब्बे दूर
गाजर का दांतों के दाग-धब्बे दूर करने में मदद इसलिए मिलती है क्योंकि गाजर खाने से इसमें मौजूद रेशे दांतों की अच्छे से सफाई कर देते हैं। दांतों को कोनों की गंदगियों को जल्द दूर करने में सहायक होती है।
हल्दी भी करेगी मदद
हल्दी में सरसों का तेल और नमक मिलाकर दांतों पर ब्रश की तरह इस्तेमाल करें। ऐसा करने से दांतों का पीलापन साफ होगा और मजबूती भी आएगी।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा भी सिगरेट और गुटखे से दांतों के पीलेपन को दूर भगाने में मददगार साबित होता है। ब्रश करने के बाद बेकिंग सोडा थोड़ा सा लेकर दांतों पर रगड़े ऐसा करने से दांत साफ हो जाएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
