24 घण्टे ऑनलाइन

दिवाली पर आलू मठरी के साथ लें शाम की चाय की चुसकियां

दिन को चाय के साथ स्नैक्स में सभी को कुछ ना कुछ खाने की चाहत होती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए आलू मठरी (Aloo Mathri) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाती हैं। इसका कुरकुरापन और चटपटा स्वाद आप सभी…

24GhanteOnline
October 18, 2025
2 min read

दिन को चाय के साथ स्नैक्स में सभी को कुछ ना कुछ खाने की चाहत होती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए आलू मठरी (Aloo Mathri) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाती हैं। इसका कुरकुरापन और चटपटा स्वाद आप सभी का दिन बना देता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री


मैदा - 1 कप

तिल - 2 छोटे चम्मच

अजवायन - 1/2 छोटे चम्मच

आलू - 1 (उबला हुआ)

सूजी - 2 बड़े चम्मच

चिल्ली फ्लैक्स - 1 छोटा चम्मच

नमक - जरूरत अनुसार

वेजिटेबल ऑयल - 2 कप

बनाने की विधि


- सबसे पहले एक बाउल में मैदा, सूजी, तिल, चिली फ्लैक्स, अजवायन और नमक डालें।

- इसमें 2 टेबल स्पून गर्म तेल भी डाल दीजिए। अब एक उबले आलू को मैश करके इस मिश्रण में डाल दें।

- मिश्रण में पानी डालें और नरम आटा गूंथ लें।

- अब इस आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर चपटा कर लें। पापड़ी पर मठरी की तरह काटे या किसी भी तीखी चीज से छेद करें।

- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और बेली हुई पापड़ी को दोनों तरफ से क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें।

- इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल कर रख दें, ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।

- अब इसे चाय के साथ खाने का मजा लें और बाकी बची मठरी को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…