अब तपती धूप में भी टंकी का पानी रहेगा कूल कूल, अपनाएं ये टिप्स
आमतौर पर घर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए घरों की छतों पर पानी की टंकियां (Tank) रखी जाती है। सूरज की सीधी धूप टंकी पर ही पड़ती है नतीजा ये होता है कि पानी खूब गर्म हो जाता है मानो गैस पर उबाल कर रखा गया हो। घरों…
आमतौर पर घर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए घरों की छतों पर पानी की टंकियां (Tank) रखी जाती है। सूरज की सीधी धूप टंकी पर ही पड़ती है नतीजा ये होता है कि पानी खूब गर्म हो जाता है मानो गैस पर उबाल कर रखा गया हो।
घरों में काम काज भी टंकी के पानी (Tank) से ही होते हैं। ऐसे में गर्म गर्म पानी से चिलचिलाती गर्मी में काफी दिक्कत होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिससे आपकी टंकी का पानी एकदम ठंडा ठंडा रहेगा।
वॉटर टैंक को ठंडा (water tank) रखने के लिए आप टंकी पर लाइट कलर का पेंट अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, गाढ़ा रंग गर्मी को तेजी से एब्जॉर्ब करता है, जिससे टंकी जल्दी गर्म हो जाती है। ऐसे में आप टंकी पर हल्के रंग का पेंट लगा सकते हैं। इससे धूप टंकी पर बेअसर साबित होगी और टंकी का पानी लम्बे समय तक ठंडा रहेगा।
टंकी के साथ-साथ पाइप के कारण भी पानी गर्म हो जाता है। ऐसे में पाइप को धूप से बचाने के लिए आप पेपर या कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, मार्केट में भी ओवर हीट को रोकने वाले कवर आसानी से मिल जाते हैं।
ऐसे में पाइप पर कवर लगाकर आप वॉटर टैंक (water tank) के पानी को ठंडा रख सकते हैं। गर्मियों में छत पर टंकी रखने के कारण इसका पानी गर्म हो जाता है। ऐसे में आप वॉटर टैंक की लोकेशन को शिफ्ट कर सकते हैं।
इसके लिए किसी छाया वाली जगह का चुनाव करें, जिससे टंकी पर धूप नहीं पड़ेगी और पानी का तापमान लम्बे समय तक कम रहेगा। गर्मियों में पानी की टंकी पर लगातार धूप पड़ने की वजह से इसका पानी बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है। ऐसे में टंकी के ऊपर शेड का इंतजाम कर दें। इससे टंकी गर्म नहीं होगी और पानी नॉर्मल बना रहेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
