24 घण्टे ऑनलाइन

मेकअप करते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा पूरा लुक

महिलाओं को अपने चेहरे की सुन्दरता से बहुत प्यार होता हैं और इसके लिए वे अपने चेहरे और स्किन की देखरेख को लेकर बहुत ज्यादा सचेत रहती हैं। अपने चेहरे की सुन्दरता के लिए वे मेकअप का सहारा भी लेती हैं। किसी भी मेकअप के…

24GhanteOnline
January 29, 2026
2 min read

महिलाओं को अपने चेहरे की सुन्दरता से बहुत प्यार होता हैं और इसके लिए वे अपने चेहरे और स्किन की देखरेख को लेकर बहुत ज्यादा सचेत रहती हैं। अपने चेहरे की सुन्दरता के लिए वे मेकअप का सहारा भी लेती हैं। किसी भी मेकअप के बेहतर तरीके से काम करने के लिए फाउंडेशन (Foundation) लगाना बहुत ज़रूरी होता है लेकिन कई लड़कियां फाउंडेशन लगाने में कुछ ऐसी गलतियाँ कर देती हैं जिससे उनका पूरा मेकअप ख़राब हो जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए फाउंडेशन से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए हैं ताकि आपके चेहरे की सुन्दरता बनी रहें।

* फाउंडेशन (Foundation) की कंसिस्टेंसी

सबसे ज़रूरी चीज है कि आप अपने स्किन टाइप के हिसाब से फाउंडेशन लगाती हैं या नहीं, जैसे कि अगर आपकी स्किन ड्राई है तो फाउंडेशन पाउडर रोम छिद्रों में समा जाते हैं उसी तरह अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपका चेहरा फाउंडेशन लिक्विड के कारण ज्यादा गीला हो जाता है। इसलिए फाउंडेशन ऐसे लगायें जिससे ये स्किन में अच्छे से मिक्स हो जाए और देखने में पता ही न चले। इसलिए लगाने से पहले अपने स्किन के हिसाब से उसकी कंसिस्टेंसी का ध्यान रखें।

* हर जगह फाउंडेशन (Foundation) लगाना

कई लड़कियां फाउंडेशन को पूरे चेहरे पर हर जगह लगा लेती हैं जिससे चेहरा देखने में ऐसा लगने लगता है जैसे बहुत ज्यादा मेकअप किया गया हो। ये तरीका बिलकुल गलत है, फाउंडेशन को वहीँ लगायें जहाँ दाग हो या जहाँ इसकी ज़रूरत है और इसकी मात्रा का विशेष ध्यान रखें।

* फाउंडेशन (Foundation) की मात्रा

फाउंडेशन का सही इस्तेमाल यही है कि आप चेहरे के दाग धब्बों और लाइन्स को इसकी मदद से छिपा लें। इसलिए पूरे चेहरे पर फाउंडेशन लगाने की बजाय जहाँ हल्के दाग हों या लाइन्स हो वहां ही इसे लगायें और बाकि जगहों पर प्राइमर या हाइलाइटर का इस्तेमाल करें।

* फाउंडेशन (Foundation) का कलर

फाउंडेशन का कलर या शेड खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसका कलर हमेशा आपके स्किन के कलर से मैच करता हो। अधिकतर लड़कियां फाउंडेशन का कलर स्किन के कलर से थोड़े हलके शेड में ले लेती हैं जबकि ये गलत तरीका है। हमेशा अपने गाल या चेहरे की रंगत के हिसाब से ही फाउंडेशन का चुनाव करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…