24 घण्टे ऑनलाइन

सेहत से भरपूर इस रोटी का जायका, आज करें ट्राई

सर्दियों के दिन आते ही लोगों के खानपान में कई नई चीजें शामिल हो जाती हैं, जिन्हें खाने का मजा इसी मौसम में आता हैं। ऐसी ही एक रोटी हैं नाचनी रोटी (Nachni Roti) जिसकी रेसिपी आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। यह स्वादिष्ट होने…

24GhanteOnline
July 2, 2025
2 min read
सेहत से भरपूर इस रोटी का जायका, आज करें ट्राई

सर्दियों के दिन आते ही लोगों के खानपान में कई नई चीजें शामिल हो जाती हैं, जिन्हें खाने का मजा इसी मौसम में आता हैं। ऐसी ही एक रोटी हैं नाचनी रोटी (Nachni Roti) जिसकी रेसिपी आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत से भी भरपूर होती हैं। नाचनी रोटी (Nachni Roti) बनाने के लिए रागी के आटे के अलावा गेहूं और चावल के आटे का भी इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

नाचनी रोटी (Nachni Roti) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

रागी का आटा - 1/2 कप
गेहूं का आटा - 2 टेबलस्पून
चावल का आटा - 1/2 कप
गाजर कद्दूकस - 2 टेबलस्पून
प्याज बारीक कटी - 2 टेबलस्पून
अदरक कद्दूकस - 1/4 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
जीरा - 1 टी स्पून
कढ़ी पत्ते - 7-8
तेल - जरूरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

nachni roti recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

नाचनी रोटी (Nachni Roti) बनाने की विधि

नाचनी रोटी (Nachni Roti)  बनाने के लिए एक गहरे तले वाले बर्तन में सबसे पहले रागी का आटा, गेहूं आटा और चावल का आटा डालकर तीनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें और इन्हें भी आटे में डालकर मिला दें। अब कद्दूकस गाजर और अदरक को डालें और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।

अब आटे में कढ़ी पत्ते डालें और फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटे को गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा नरम गूंथना है। इसके बाद आटे की समान अनुपात की लोइयां बनाकर रख लें। अब एक नॉनस्टिक पैन/तवे को लेकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। इस दौरान एक लोई को लेकर उसे बेल लें। जब तवा गर्म हो जाए तो उसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें।

अब तवे पर बेली हुई नाचनी रोटी डालकर सेकें। कुछ देर सेकनें के बाद रोटी को पलटें और उसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगाएं। रोटी को तब तक पलट पलटकर सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरी होकर क्रिस्पी न हो जाए। इसके बाद रोटी को एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारी लोइयों को बेलकर नाचनी रोटी तैयार कर लें। स्वाद से भरपूर नाचनी रोटी को सब्जी या रायते के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।