गर्मियों में Oily Skin की इस तरह करें खास केयर
तेलीय त्वचा (Oily Skin) चमकदार, मोटी और हल्के रंग की होती हैं। स्किन की बाहरी परत से अतिरिक्त तेल का रिसना ब्लैकहेड, वाइटहेड। पिम्पल और स्किन की जलन को बढावा देता हैं। ऑयली स्किन के छिद्र बड़े होते हैं और स्किन मोटी होती…
तेलीय त्वचा (Oily Skin) चमकदार, मोटी और हल्के रंग की होती हैं। स्किन की बाहरी परत से अतिरिक्त तेल का रिसना ब्लैकहेड, वाइटहेड। पिम्पल और स्किन की जलन को बढावा देता हैं। ऑयली स्किन के छिद्र बड़े होते हैं और स्किन मोटी होती है। ऑयली स्किन को मेन्टेन रखना थोड़ा मुश्किल होता है। सर्दियों में ऑयली स्किन पर मुंहासे और दाग-धब्बे होने लगते है। जिससे चेहरे भद्दा दिखने लगता है। मौसम के बदलने से आपकी त्वचा की देखभाल के तरीकों में बदलाव नहीं आना चाहिए। सर्दियों में ऑयली स्किन (Oily Skin) की खास केयर से आप उसे नार्मल दिखा सकती है। आइए जानते है सर्दी के मौसम में ऑयली स्किन की देखभाल कैसे करनी चाहिए।
# सर्दी के मौसम में चेहरे को दिन में दो बार फेश वॉश से साफ करें। रूखी त्वचा के लिए चेहरे पर एंटी-बैक्टीरियल फेश वॉश का ही इस्तेमाल करें।
# उबटन को रोज लगाने से त्वचा में निखार आता है। उबटन आसानी से घर परबनाया जा सकता है जिसमे कई सामग्री डाली जा सकती है जैसे बादाम, पिस्ता, काजू का पेस्ट, मलाई, गेहूं का तेल, काले चने का पाउडर और गुलाब जल। गोरी त्वचा के लिए घरेलू उपाय यह पेस्ट रोज लगाने से कुछ ही महीनों में गोरी और मुलायम त्वचा मिल सकती है।
# तेलीय त्वचा, सुखी त्वचा के मुकाबले ज़्यादा मात्रा में मृत कोशिकाओं को जमा करती है। ज़रूरत से ज़्यादा स्क्रबिंग त्वचा की कोशिकाओं को खोल के त्वचा को और तेलीय बनाती है, इसलिए हफ्ते में 2 से 3 बार ही स्क्रब करना चाहिए। त्वचा से तेल हटाने के लिए आप ब्लॉटिंग पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते है।
# बेसन, चावल का आटा, दही और हल्दी को मिला कर लेप लगाने से भी स्किन से आयिल खत्म हो जाता है और चेहरे पर निखार आता है। ये नुस्खा चहरे से काले धब्बे और पिम्पल्स हटाने में उपयोगी है।
# सर्दियों में तेज धूप न होने के कारण आप सनस्क्रीन लगाना जरूरी नहीं समझती लेकिन सर्दियों की धूप भी स्किन के एसफीएफ स्तर को कम कर देती है। इसलिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
# हल्दी, मुलतानी मिट्टी और चंदन का लेप चेहरे की नमी सोख लेता है और स्किन आयिल फ्री हो जाती है। इस घरेलु उपाय से स्किन टाइट हो जाती है जिससे आप हमेशा फ्रेश दिखेंगे। इस लेप को लगाने के 30 मिनिट बाद चेहरा धो ले।
# चेहरे से अधिक तेल को कम करने के लिए चावल के आटे में पुदीने का अर्क तथा गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं। इसे हल्के हाथों से गोलाई में घुमाते हुए चेहरे पर लगाएं। फिर कुछ देर बाद सादे पानी से धो लें।
# ऑइली फूड और बहुत ज्यादा फैट वाला आहार ना खाएं। आपको खूब फल और सब्जियां खानी चाहिए और लिक्विड डाइट में ग्रीन टी, जूस और पानी लेना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
