24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में सब्जी काटने के बाद हाथ हो जाते है काले, तो ऐसे करें प्रॉबलम को दूर

सर्दियों में जमकर हरा साग और नया आलू आता है। जिसे काटने की वजह से ना केवल हाथ (Hands) और नाखून काले पड़ जाते हैं। बल्कि उंगलियों में चाकू से कट का निशान लग जाता है। इस तरह के हाथ दिखने में बहुत गंदे लगते हैं और कई बार…

24GhanteOnline
November 19, 2025
2 min read

सर्दियों में जमकर हरा साग और नया आलू आता है। जिसे काटने की वजह से ना केवल हाथ (Hands) और नाखून काले पड़ जाते हैं। बल्कि उंगलियों में चाकू से कट का निशान लग जाता है। इस तरह के हाथ दिखने में बहुत गंदे लगते हैं और कई बार तो शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं। अगर आप भी हर बार सर्दियों में हाथों (Hands) के काले और खराब होने की वजह से शर्मिंदगी उठाती हैं तो इस तरह से करें हाथों की देखभाल।

हाथों (Hands) को सॉफ्ट और धब्बे हटाने में मदद करेगा ऑलिव ऑयल


एक चम्मच ऑलिव ऑयल में एक चम्मच चीनी मिलाएं और मिक्स करें। फिर इस नेचुरल स्क्रब से हाथों को मसाज करें और उंगलियों को रब करके साफ करें। ऐसा करने से चीनी की मदद से उंगलियों पर जमा कालापन साफ होगा और साथ ही जैतून का तेल स्किन को सॉफ्ट बनाएगा। जिससे कटी-फटी स्किन हील होने में मदद मिलेगी।

काले नाखूनों को साफ करेगा नींबू


नींबू को आधा काटकर रस निकाल लें। फिर उस पर चुटकीभर नमक छिड़क लें। अब इसे काले नाखूनों पर रगड़ें। ऐसा करने से नाखूनों पर जमा कालापन साफ हो जाएगा। लेकिन ध्यान रहे कि नाखूनों के किनारे बहुत ज्यादा कटे हुए और चोटिल ना हो। नहीं तो नींबू का रस लगाने से इरिटेशन हो सकती है।

चुकंदर का दाग उंगलियों से कैसे निकाले


चुकंदर काटने की वजह से अगर उंगलियों और नाखूनों पर जम गया है तो इसे साफ करने के लिए आलू के एक टुकड़े को लेकर रगड़ें। आलू का टुकड़ा नाखून के किनारों से लेकर उंगलियों पर जमा गंदगी को पूरी तरह से साफ कर देगा।

ना करें साबुन से साफ


आलू, साग या फिर चुकंदर साफ करने के बाद हार्श सोप से हाथ (Hands) साफ ना करें। ऐसा करने से ना हाथ ना केवल ड्राई हो जाते हैं बल्कि ज्यादा कट जाते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।