24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में ऐसे करें अपने बालों की देखभाल

नई दिल्ली। गर्मियों (summer) में तेज धूप से ना सिर्फ त्वचा बल्कि बालों (hair) की भी कई समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसे में बालों (hair) की सही देखभाल बहुत जरूरी है क्योंकि गर्मी (summer) और पसीने (sweat) के कारण बाल बेजान,…

24GhanteOnline
March 9, 2026
3 min read

नई दिल्ली। गर्मियों (summer) में तेज धूप से ना सिर्फ त्वचा बल्कि बालों (hair) की भी कई समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसे में बालों (hair) की सही देखभाल बहुत जरूरी है क्योंकि गर्मी (summer) और पसीने (sweat) के कारण बाल बेजान, रूखे और दोमुंहे हो जाते हैं। इसके साथ ही गर्मी के मौसम में रुसी और बालों के झड़ने (hair loss) की समस्या भी अक्सर देखी जाती है। इन गर्मियों (summer) में अपने बालों को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए आपको थोड़ा अधिक ध्यान देना होगा और कुछ सावधानियां बरतनी होंगी।

गर्मियों (summer) में पसीना (sweat) के कारण जल्दी ही बाल गंदे लगने लगते हैं जिससे बालों को हर दिन धोने की इच्छा होती है, लेकिन यह सही नहीं है। रोज बाल धोने से बालों (hair) का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है, इसलिए बालों को कम से कम एक या दो दिन छोड़ कर धोएं।

हर बार शैंपू के साथ कंडीशनिंग करना  इस मौसम में बालों के लिए अच्छा रहता है। शैंपू से हुई किसी भी क्षति को कम करने के लिए प्रोटीन आधारित कंडीशनर चुनें।

बच्चों को शुरू से सिखाएं अच्छी आदतें

ज्यादा कंघी या ब्रश करना आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। गर्मी में बालों में बार-बार ब्रश करने से उनकी नमी कम हो जाती है। बालों को धोने के बाद सुलझाने के लिए मोटी कंघी का इस्तेमाल करें, इससे बाल कम खिंचते हैं।

हफ्ते में कम से कम एक या दो बार सिर की मालिश जरूर करें। अंगुलियों के पोरों से सिर की मालिश करने से रक्त संचार बढ़ता है, जिससे बालों को जरूरी पोषण मिलता है और बाल स्वस्थ रहते हैं।

तेज धूप बालों की चमक को तो कम कर ही देती है, बाल सख्त भी हो जाते हैं। धूप में निकलते समय बालों को कॉटन के कपड़े या किसी भी स्कार्फ से ढक लें।

इन बातों का भी रखें ध्यान-


- गर्मियों में बालों पर ड्रायर या स्ट्रेटनर का इस्तेमाल कम से कम करें। यदि आप अपने बालों पर ड्रायर या स्ट्रेटनर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे कोल्ड ब्लो मोड में ही रखें।

- बालों की अच्छी सेहत के लिए उचित खानपान बेहद जरूरी है। सोया और अंकुरित अनाज डाइट में जरूर लें। यह आपके पूरे शरीर के साथ-साथ बालों को भी भरपूर पोषण देता है।

- अगर आप गर्मियों में स्वीमिंग करते हैं तो स्वीमिंग कैप जरूर लगाएं क्योंकि पानी में मौजूद क्लोरीन बालों को नुकसान पहुंचाता है। अगर बाल गीले हो भी गए हैं तो बाहर आने के तुरंत बाद सादे पानी से बालों को धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…