ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल, कभी नहीं होंगे खराब
गर्मियों (Summer) के दौरान शरीर और बालों (Hair) में आने वाले पसीने से निपटना बहुत बड़ी समस्या है। गर्मियों में पसीना आना एक आम समस्या है। हालाँकि पसीना आना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन सीर में पसीना आने से…
गर्मियों (Summer) के दौरान शरीर और बालों (Hair) में आने वाले पसीने से निपटना बहुत बड़ी समस्या है। गर्मियों में पसीना आना एक आम समस्या है। हालाँकि पसीना आना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन सीर में पसीना आने से रुखापन और खुजली जैसी समस्या उत्पन हो जाती है जिसके चलते बालों (Hair) की रौनक खत्म हो जाती है।
इस अवस्था में हमें बालों की खोई चमक लौटाने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छे शैम्पू से नियमित रूप से सिर की सफाई करने के साथ ही तेज धूप में स्कार्फ या दुपट्टे से सिर ढकने से और मसाज करने से सिर (स्कैल्प) को स्वस्थ रखा जा सकता है।
* सिर की नियमित रूप से अच्छे शैम्पू से सफाई करें। गर्मी में ऐसे शैम्पू का इस्तेमाल करें जो अतिरिक्त तेल, पसीना, गंदगी को निकाल दे।
* सिर में नमी या मुलायमपन को बरकरार रखने के लिए आप सूदिंग या रिफ्रेशिंग स्कैल्प मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
* सिर में रुखेपन व खुजली से बचने के लिए इसे हमेशा साफ रखें।
* तेज धूप में बाहर निकलने के दौरान स्कार्फ या हैट से सिर ढक कर रखें।
* सिर में कोई समस्या होने पर महीने में हर 15 दिन पर विशेष उपचार लेना बेहतर होगा।
* त्वचा और सिर में नमी बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें।
* हर 15 दिन पर सिर की गहराई से सफाई सिर से संबंधित समस्या को दूर रखेगी।
* सही उत्पाद के इस्तेमाल से बालों (Hair) की अच्छी तरह कंडीशनिंग करें।
* नैचुरल तेल से नियमित (सप्ताह में 3-4 दिन) रूप से सिर, बालों का कम से कम 10 मिनट तक मसाज जरूर करें।
* मसाज के बाद अच्छे शैम्पू से बाल धो लें।
* बाल (Hair) कभी भी गर्म पानी से नहीं धुलें। गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
* हेयर ड्रायर के इस्तेमाल के बिना बाल पूरी तरह से सुखा लें।
* बाल धोने के बाद नैचुरल चिपचिपारहित तेल या क्रीम थोड़ी मात्रा में बालों में लगाएं।
* बालों (Hair) पर लगातार स्टाइलिंग जेल या हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करने से बचें।
* नमी बनाए रखने के लिए विशेष रूप से सुबह के समय ढेर सारा पानी पिएं।
* तेज धूप में ज्यादा देर बाहर रहने से बचें।
* रोजाना कम से कम 10 मिनट प्रणायाम करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
