24 घण्टे ऑनलाइन

ऐसे करें चेहरे की देखभाल, बरकरार रहेगा निखार

हर कोई चाहता है कि उसके चेहरे (Face) की सुन्दरता की बातें दूर-दूर तक हो। उनका चेहरा चाँद सा चमकता रहें। लेकिन इस चाँद से चेहरे के लिए थोड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। हम ये नहीं कहते कि आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाकर रहें। हम…

24GhanteOnline
February 20, 2026
3 min read

हर कोई चाहता है कि उसके चेहरे (Face) की सुन्दरता की बातें दूर-दूर तक हो। उनका चेहरा चाँद सा चमकता रहें। लेकिन इस चाँद से चेहरे के लिए थोड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। हम ये नहीं कहते कि आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाकर रहें। हम केवल चेहरे की सफाई की बात कर रहें हैं। चेहरे की सफाई मात्र से ही चेहरे पर चमक आने लगती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनसे आप चेहरे की सफाई करें और इनमें कोई रासायनिक तत्व ना होने की वजह से इनसे कोई साइड इफ़ेक्ट होने का खतरा भी नहीं हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह करें अपने चेहरे को साफ़।

* अगर आप दिनभर में कई बार चेहरा धोती है तो ऐसा न करे। बार बार चेहरे की सफाई करने से आपकी त्वचा के नेचुरल आयल निकल जाते है इससे चेहरे पर रूखापन आ जाता है। इसलिए दिन में दो बार ही चेहरा धोये।

* त्वचा की सफाई के लिए कच्चे दूध का उपयोग बहुत अच्छा रहता है, यह नेचुरल क्लींजर भी है। यह आपकी त्वचा की नमी को बरक़रार रखता है। इसके प्रयोग से आपकी त्वचा की डेड स्किन ख़त्म हो जाती है।

* भरपूर मात्रा में पानी पिएं। पानी से न सिर्फ आपकी त्वचा को आवश्यक नमी मिलती है, बल्कि साथ ही यह शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है। इससे सेल्स को होने वाली क्षति की भी भरपाई होती है।

* हानिकारक केमिकल्स से युक्त मेकअप इस्तेमाल करने से बचें। जहां तक सम्भव हो त्वचा पर प्राकृतिक पदार्थों से बने उत्पादों का ही इस्तेमाल करें। कई मेकअप उत्पादों में भी हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जिनसे त्वचा को भारी नुकसान पहुंचता है।

* चीनी भी त्वचा को साफ़ करने के लिए बहुत लाभकारी होती है इसके लिए आप चीनी को महीन पीस लें और इससे अपने चेहरे की सफाई करें। यह आपके चेहरे की डेड स्किन को निकाल कर आपका चेहरा चमकदार बनता है। आप चाहें तो चीनी के चूर्ण को एलोवेरा को साथ में मिलाकर भी इसका उपयोग भी कर सकते हैं।

* पपीते में काफी मात्रा में पाये जाते हैं इसलिए पपीता एक नेचुरल क्लींजर के रूप में अच्छा काम करता है। पपीते के छोटे टुकड़े को शहद में मिलकर आप हल्के हाथों से अपने चहरे पर लगाये। इससे आपके चेहरे की सफाई तो होगी ही साथ ही आपके चहरे की झाइयाँ भी इससे ख़त्म हो जाएंगी।

* चेहरे को ज्यादा ठंडे और गर्म पानी से न धोये। चेहरे को गुनगुना पानी से धोना सबसे सही तरीका है । इसलिए क्लींजिंग करने से पहले चेहरे पर गुनगुने पानी के छींटे मार ले।

* रोजाना आठ घण्टे की नींद जरूर लें। इससे त्वचा को पूरा आराम मिलता है। और साथ ही उसे कोशिकाओं के पुनर्निर्माण के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…