24 घण्टे ऑनलाइन

पुरुषों की शान है दाढ़ी, इन टिप्स से करें देखभाल

आजकल देखा जा रहा है कि पुरुष वर्ग दाढ़ी (Beard) रखने लगा है अर्थात आज के फैशन में स्टाइलिश दाढ़ी का चलन बढ़ गया हैं। लेकिन क्या आप जानते है जितना सरल इस दाढ़ी को बढ़ाना है उतना ही कठिन इसकी देखभाल करना होता हैं। जी हाँ, अगर…

24GhanteOnline
August 20, 2025
3 min read

आजकल देखा जा रहा है कि पुरुष वर्ग दाढ़ी (Beard) रखने लगा है अर्थात आज के फैशन में स्टाइलिश दाढ़ी का चलन बढ़ गया हैं। लेकिन क्या आप जानते है जितना सरल इस दाढ़ी को बढ़ाना है उतना ही कठिन इसकी देखभाल करना होता हैं। जी हाँ, अगर इसकी सही देखभाल नहीं की जाए तो खुजली, दाढ़ी में कड़कपन, तिरछे बालों जैसी कई समस्याएँ होने लगती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए सही समय पर इसका उचित देखभाल किया जाना चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए दाढ़ी (Beard) की देखभाल से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए हैं।

कंडीशनर


जिस तरह से आप अपने बालों पर कंडीशनर का प्रयोग करते हैं उसी तरह से इसका उपयोग अपनी दाढ़ी (Beard) के बालों के लिए भी करें। दाढ़ी के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले कंडीशनर आज कल बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। इसका प्रयोग करने से आपके दाढ़ी के बालों में नमी रहेगी और साथ ही साथ इसके नियमित प्रयोग से दाढ़ी के बालों को हल्का किया जा सकता है।

मसाज


दाढ़ी (Beard) को पोषण देने के लिए और इसे तेजी से बढ़ने में मदद करने के लिए आपको कुछ तेल के जरिए चेहरे की मसाज करनी होगी। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। चेहरे की बाल को बढ़ाने के लिये आंवले का तेल से चेहरे की मालिश करना एक अच्छा विकल्प है। आंवले की तेल से रोजाना अपने चेहरे की 20 मिनट तक मसाज करें और फिर उसे ठंडे पानी से धो लें। आंवले के तेल के साथ सरसों की पत्ती को मिलाकर भी मसाज की जा सकती है। ऐसा सप्ताह में 3 या 4 बार करने से आप घनी दाढी पा सकते हैं।

साबुन का इस्तेमाल ना करें


अक्सर पुरूष चेहरे पर इस्तेमाल किए जाने वाले साबुन से ही अपनी दाढी को धो लेते हैं। साबुन में मौजूद तत्व आपकी दाढी को खुरदरा व रूखा बना सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप साबुन के बजाय शैंपू का उपयोग करें।

करें शैम्पू


अगर आप दाढ़ी (Beard) पर शैम्पू के इस्तेमाल को लेकर कंन्फ्यूज़्ड हैं तो आपको बता दें कि दाढ़ी पर शैम्पू लगाना काफी अच्छा होता है। हां, लेकिन ऐसा रोज़ करना सही नहीं होगा। इसे हफ्ते में एक बार लगाएं। आपके बालों की तरह ही दाढ़ी को भी उतनी ही सफाई की ज़रूरत होती है।

तेल का इस्तेमाल करें


दाढ़ी (Beard) की कोमलता को बढ़ाने के लिए जरुरी है कि आप दाढ़ी के बालों में तेल लगाना ना भूलें। आप नारियल तेल, बादाम का तेल, ऑलिव ऑइल का प्रयोग कर सकते हैं। नारियल का तेल दाढ़ी के साथ-साथ फेस की नमी को बनाये रखता है। बादाम के तेल से काफी हद तक दाढ़ी को कोमल बनाया जा सकता है। इन तेलों को 25 से 30 मिनट तक लगाकर रखें और उसके बाद उसे धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…