24 घण्टे ऑनलाइन

महंगे ऊनी कपड़ों की ऐसे करे देखभाल, रहेंगे सालो साल नए

ऊनी कपड़ों (Woolen Clothes) की जरूरत 3-4 महीने के लिए पड़ती है और लोग इनको खास संभाल कर भी रखते हैं। आम कपड़ों से ज्यादा ऊनी कपड़ों की देख भाल जरुरी होती है। घर के स्वैटर और बाजार के गर्म कपड़ों की धुलाई अलग-अलग तरीके…

24GhanteOnline
December 20, 2025
2 min read

ऊनी कपड़ों (Woolen Clothes) की जरूरत 3-4 महीने के लिए पड़ती है और लोग इनको खास संभाल कर भी रखते हैं। आम कपड़ों से ज्यादा ऊनी कपड़ों की देख भाल जरुरी होती है। घर के स्वैटर और बाजार के गर्म कपड़ों की धुलाई अलग-अलग तरीके से करनी पड़ती है। सही तरीके से धुलाई और संभाल से गर्म कपडें सालों-साल नए जैसे बने रहते हैं। आइए जानें किस तरीक से करें इन कपड़ों (Woolen Clothes) की देखभाल।

* ट्रंक में रखें कपड़ों को ऐसे करें साफ

कपड़ों को अलामारी या ट्रंक में रखा हुआ है तो इन्हें पहनने से पहले टिशू को हल्का सा गीला करके इनसे कपड़ों को साफ करें। इसके बाद 2-3 घंटे धूप में सुखाएं। फिर कपड़ें पहनें। बंद करके रखें कपड़ों में फंगस लग जाती है।

* बदबू करें दूर

कपड़ों से बदबू आ रहे हैं तो इन्हें धोने से पहले कागज या अखबार पर फैला दें। इसके बाद लिक्विड डिटर्जेंट को पानी में घोल कर इन्हें भिगो दें। इनको हल्के हाथों से साफ करते हुए पानी से साफ करके हैंगर में डालकर धूप में सुखाएं। इस बाद का ध्यान रखें कि गर्म कपड़ों को धूप में सूखाने से इनके रोएं निकल जाते हैं।

* वॉशिंग मशीन में न धोएं

ऊनी कपडों को वॉशिंग मशीन में न धोएं। इससे इनके रेशे कमजोर पड़ जाते हैं। कपड़ों को मशीन में धोने की बजाए हाथ से धोएं और ड्रायर में न सूखाएं। इससे स्वैटर या ढिले हो जाएंगे या सिकुड जाएंगे।

* संभाल कर रखें गर्म कपड़े

कपड़ों को इस जगह पर संभाल कर रखें जहां थोड़ी हवा भी लगती हो। इन्हें मलमल के करड़े या अखबार में लपेट कर ही रखें। बिना हवा लगे ऊनी कपड़ों के धागे कमजोर हो जाते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…