स्क्रीन पर देर तक करती है काम, तो ऐसे रखें स्किन का ध्यान
जब आप लंबे समय तक कंप्यूटर (Computer) के सामने काम करती हैं तो आपकी त्वचा (Skin) निर्जिलत हो जाती है। ऐसे में त्वचा (Skin Care) को पुनर्जीवित करने के लिए टोनर का उपयोग करना आवश्यक है। बेहतर होगा कि आप अल्कोहल फ्री टोनर…
जब आप लंबे समय तक कंप्यूटर (Computer) के सामने काम करती हैं तो आपकी त्वचा (Skin) निर्जिलत हो जाती है। ऐसे में त्वचा (Skin Care) को पुनर्जीवित करने के लिए टोनर का उपयोग करना आवश्यक है। बेहतर होगा कि आप अल्कोहल फ्री टोनर का उपयोग करें।
आज के समय में महिलाओं को अपना ऑफिस वर्क पूरा करने के लिए काफी लंबे समय तक कंप्यूटर (Computer) स्क्रीन के सामने बैठकर काम करना पड़ता है। खासतौर से, जब से वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई है, तब से कंप्यूटर के सामने बैठने का यह सिलसिला पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपनी स्किन पर भी थोड़ा ध्यान दें। दरअसल, लंबे समय तक जब कंप्यूटर के सामने बैठकर काम किया जाता है तो इससे आपकी आंखों पर ही जोर नहीं पड़ता, बल्कि स्किन भी प्रभावित होती है। स्किन केयर एक्सपर्ट बताते हैं कि कंप्यूटर की स्क्रीन से नुकसानदायक किरणें निकलती हैं, जो आपकी स्किन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप कंप्यूटर के सामने बैठते हुए भी अपनी स्किन का ख्याल रख सकती हैं−
लगाएं सनस्क्रीन
स्किन केयर एक्सपर्ट की मानें तो कंप्यूटर (Computer) स्क्रीन के सामने बैठते हुए आपको सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। सनस्क्रीन लैपटॉप स्क्रीन द्वारा निकलने वाली हानिकारक किरणों को आपकी स्किन तक पहुंचने में रोकने में मदद करता है। यहां तक कि अगर आप घर से काम कर रही हैं, तो भी एसपीएफ 30 लगाना जरूरी है। इसके अलावा, हर 2−3 घंटे के बाद एसपीएफ़ को फिर से स्किन पर अप्लाई करें।
जरूर लें ब्रेक
स्किन केयर एक्सपर्ट कहते हैं कि काम के बीच में 10−15 मिनट का ब्रेक लेना बेहद जरूरी है। यह विकिरण को लगातार त्वचा को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देता है। इसके अलावा, जिन चीजों को आप पेन और पेपर पर कर सकती हैं, उसके लिए कंप्यूटर के सामने ना बैठें। मसलन, पीडीएफ पढ़ने के बजाय किताब पढ़ें। इससे भी आप अपनी स्किन डैमेज को काफी हद तक कम कर सकती हैं।
टोनर का इस्तेमाल
जब आप लंबे समय तक कंप्यूटर (Computer) के सामने काम करती हैं तो आपकी त्वचा निर्जिलत हो जाती है। ऐसे में त्वचा को पुनर्जीवित करने के लिए टोनर का उपयोग करना आवश्यक है। बेहतर होगा कि आप अल्कोहल फ्री टोनर का उपयोग करें।
करें मसाज
जब आप लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठती हैं, तो आपकी त्वचा थकी हुई और सुस्त हो जाती है। इसे फिर से जीवंत करने के लिए, आपको सर्कुलेशन में सुधार करने की आवश्यकता है। इसके लिए एक अच्छी मालिश से बेहतर कुछ भी नहीं है। बीच में समय मिलने पर फेस मसाज जरूर करें। चेहरे की मालिश करने के लिए किसी अच्छे जेल या क्रीम आधारित उत्पाद का उपयोग करें। चेहरे की मालिश करने के लिए आप रोलर−मसाजर का भी उपयोग कर सकती हैं। यह त्वचा को आराम देता है और सर्कुलेशन में भी सुधार करता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
