24 घण्टे ऑनलाइन

मॉनसून में ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

बारिश के मौसम (Rainy Season) में वातावरण में नमी होने के कारण पसीना और चिपचिपाहट की समस्या होने लगती है। इस मौसम में त्वचा (Skin) सम्बंधी रोग, संक्रमण और जलन आदि का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इस दौरान हवा में मौजूद नमीं…

24GhanteOnline
August 11, 2025
4 min read

बारिश के मौसम (Rainy Season) में वातावरण में नमी होने के कारण पसीना और चिपचिपाहट की समस्या होने लगती है। इस मौसम में त्वचा (Skin) सम्बंधी रोग, संक्रमण और जलन आदि का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इस दौरान हवा में मौजूद नमीं शरीर में मोश्चर के स्त्राव को बढ़ाती है। जिसकी वजह से त्वचा और तेलीय हो जाती है। जिसकी वजह से धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कण आसानी से चिपक जाते हैं और स्किन (Skin) प्रोब्लम्स बढ़ जाती हैं। ऐसे में आज हम आपके ले कुछ ऐसे आसान घरलू नुस्खे लेकर आए है जिनकी मदद से आप बारिश के मौसम में अपनी त्वचा (Skin Care) का पूरा ख्याल रख सकती हैं...

- चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। रोजाना कच्चे दूध की मदद से चेहरे को साफ करें। कच्चा दूध स्किन को क्लींज करने के साथ ही उसे मॉइस्चराइज भी करता है। आप कच्चे दूध को चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर नार्मल पानी से चेहरा धो लें।

- बारिश के मौसम में कम से कम 3 बार अपने चेहरे की सफाई करें। इससे अतिरिक्त नमी और जमी हुई गंदगी हट जाती है।

- ऑयली स्किन पिंपल्स का कारण बनती है। ऐसे में त्वचा पर गुलाब जल को लगाना फायदेमंद रहता है। आप गुलाब जल में मुल्तानी मिट्‌टी और चंदन मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद साफ पानी से धो लें। ऐसा नियमित करने से त्वचा ग्लो करने लगेगी और पिंपल्स की समस्या भी दूर हो जाएगी।

- स्किन की टोनिंग करने के लिए आप चेहरे पर रोज गुलाबजल लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन हमेशा खूबसूरत बनी रहेगी।

- स्किन पर चमक बनाए रखने के लिए आप खीरे के रस में दो चम्मच मिल्क पाउडर और एक अंडे की सफेदी मिलाकर लगा सकती है। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट धो लें। ये बढ़ती उम्र के संकेतों को भी रोकता है।

- मानसून में ऑयली स्किन के लिए नींबू का रस भी लगाना फायेदेमंद रहता है। एक टेबल स्पून गुलाब जल में 2-3 बूंद नींबू का रस मिलाकर रूई से चेहरे पर लगाएं। स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल हट जाएगा, चेहरा चिपचिपा नहीं दिखेगा और स्किन सुंदर हो जाएगी।

- स्किन को चिपचिपाहट और मुहांसों से दूर रखने के लिए एक टीस्पून शहद में एक टीस्पून ऑरेंज जूस मिला लें। इसमें एक छोटा चम्मच ओट्स और गुलाब जल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। फिर साफ पानी से चेहरा धो लें । ये पैक मिनटों में चेहरे की रंगत निखारता है।

- स्किन को चिपचिपाहट और इंफेक्शन से बचाने के लिए नहाने के पानी में एक चम्मच फिटकरी भी मिला सकती हैं। इसी तरह आप नहाने के पानी में गुलाब जल या पुदीने की पत्तियों को मसल कर मिला सकती हैं।

- बारिश के दिनों में आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ऐसा करने से आपकी स्किन हाइड्रेट होती है और चेहरे पर चमक आती है। रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। मानसून में ह्यूमिडिटी के कारण अधिक पसीना होता है। इसके कारण स्किन सुस्त पड़ जाती है। पानी त्वचा को तरोताजा रखने में मदद करता है।

- बारिश के दिनों में दिन में तकरीबन दो-तीन बार हल्का क्लींजर इस्तेमाल करना चाहिए ताकि स्किन के छिद्र बंद न हों। इसके अलावा, प्योर ओटमील स्क्रब और पपीते का गूदा भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

- बारिश के दिनों में नैचरल टोनर्स का इस्तेमाल करें, जैसे कि ग्रीन टी, नींबू और खीरा। टोनिंग से स्किन में मौजूद थोड़ी बहुत गंदगी भी बाहर निकल जाएगी और स्किन ड्राई भी नहीं होगी।

- चेहरे पर रात को सोने से पहले जैतून के तेल से पांच मिनट तक मसाज करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और चेहरे में कसावट आती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…