24 घण्टे ऑनलाइन

प्रदूषण में भी बरकरार रहेगा निखार, ऐसे करें अपनी त्वचा की देखभाल

वायु प्रदूषण अर्थात हवा में ऐसे अवांछित गैसों, धूल के कणों आदि की उपस्थिति, जो लोगों तथा प्रकृति दोनों के लिए खतरे का कारण बन जाए। देशभर में इस समय वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। इससे दमा, सर्दी-खाँसी, अँधापन, श्रव का…

24GhanteOnline
September 5, 2025
2 min read

वायु प्रदूषण अर्थात हवा में ऐसे अवांछित गैसों, धूल के कणों आदि की उपस्थिति, जो लोगों तथा प्रकृति दोनों के लिए खतरे का कारण बन जाए। देशभर में इस समय वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। इससे दमा, सर्दी-खाँसी, अँधापन, श्रव का कमजोर होना, त्वचा रोग जैसी बीमारियाँ पैदा होती हैं। वायु प्रदूषण का असर अब त्वचा (Skin) पर भी पड़ने लगा है। जिससे त्वचा पर खुजली होना, चकत्ते पड़ना, लाल रेशैज तरह की परेशानियां देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा को प्रदूषण से बचाना चाहते है तो आज से ही इसकी देखभाल शुरू कर दें। जानते हैं किस तरह प्रदूषण से अपनी त्वचा (Skin Care) को बचाया जा सकता है...

गुलाब जल लगाएं

अपने चेहरे पर लोशन लगाने से पहले गुलाब जल का इस्तेमाल करे। इससे आपकी त्वचा का ग्लो बरकरार रहेगा और प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। रात को भी सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद गुलाब जल लगाएं और फिर लोशन लगाकर सोएं। इससे त्वचा बेहतर रहेगी।

हल्दी का दूध

हल्दी का दूध कई सारी बीमारियों से बचाता है। इसका रोजाना सेवन कई गंभीर बिमारियों से आपको बचाता है। हल्दी के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है। वहीं एक गिलास हल्दी के दूध के सेवन से स्किन ग्लो करने लगेगी। त्वचा संबंधी बीमारी से भी आपको राहत मिलेगी।

वाइप्‍स

अपने बैग में वेट वाइप्स जरूर रखें। दिन में एक बार इसका प्रयोग जरूर करें। इससे स्किन एकदम साफ रहेगी। क्‍योंकि हम दिन में बार-बार चेहरा धो नहीं सकते है ऐसे में वेट वाइप्स का इस्तेमाल से चेहरे को साफ कर सकते है। इसके प्रयोग से चेहरे पर एक्ने, रैशेज और इन्फेक्शन जैसी समस्या नहीं होगी।

फेस पैक

वायु प्रदूषण के प्रभाव से त्वचा की सुरक्षा के लिए चेहरे पर फेसपैक जरूर लगाना चाहिए।
अगर आप अपनी स्किन की अधिक देखभाल करती है तो फेस पैक दिन की बताएं रात में लगाएं। दिनभर आपकी त्वचा के संपर्क में आइए विशैल कण, वे पूरी तरह से साफ हो जाएं। स्किन को आराम मिलने पर वह ग्लो करने लगती है और त्वचा जवां दिखने लगती है।

बचाव के कुछ और उपाय

- बाहर निकलने से पहले पूरे बाजू के कपड़े पहनें।
- एंटीऑक्सिडेंट युक्त भोजन जैसे हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे खाएं।
- ऐसी नाइट क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें विटामिन ई मौजूद हों।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…