इस मौसम में ऐसे करें बालों की देखभाल
गर्मियों (Summer) के मौसम में पसीने और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा को तो नुकसान होता ही हैं लेकिन बालों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन दिनों में बाल (Hair) रूखे और बेजान होने लगते हैं वहीँ ऑयली स्किन…
गर्मियों (Summer) के मौसम में पसीने और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा को तो नुकसान होता ही हैं लेकिन बालों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन दिनों में बाल (Hair) रूखे और बेजान होने लगते हैं वहीँ ऑयली स्किन वालों को चिपचिपे बालों की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए गर्मियों के दिनों में बालों को उचित देखभाल की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप गर्मियों के दिनों में बालों की सही देखभाल कर सकेंगे। तपो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
बालों (Hair) को साफ़ रखें
बालों को स्वस्थ रखने का पहला क़दम है, उनको साफ़ रखना। जब आप नियमित रूप से बालों को धोती हैं तब वे साफ़ रहते हैं, उनमें अतिरिक्त तेल या धूल-मिट्टी का जमाव नहीं होने पाता। इसके लिए अपने बालों के टाइप के अनुसार शैम्पू का चुनाव करें। बालों को तरोताज़ा रखने के लिए सप्ताह में कम से कम तीन बार बालों को धोएं।
बालों (Hair) को धोने से पहले तेल लगाएं
गर्मियों के मौसम में आपके बाल बेजान हो सकते हैं। उनको हाइड्रे़ट रखने के लिए आप अपने बालों में नारियल का तेल लगा सकते हैं। इस तेल को आप बाल धोने से 1 घंटा पहले लगाएं या बेहतर परिणाम के लिए रात भर के लिए लगाएं और सुबह नहाते समय हेयर वॉश कर लें। ये आपके हेयर फॉलिकल्स को हेल्दी बनाता है, जिससे आपके बाल मजबूत और घने बनते हैं।
धोने से पहले बालों (Hair) पर 5 मिनट के लिए कंडीशनर लगा रहने दें
बालों को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज़्ड बनाए रखने के लिए हमेशा शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें। अगर आपके बाल कुछ ज़्यादा ही डीहाइड्रेटेड हो गए हैं तो आपको किसी अच्छे हेयर मास्क में इन्वेस्ट करना चाहिए। शैम्पू करने के बाद बालों पर हेयर मास्क लगाएं और उसे धोने से पहले कम से कम 5 मिनट के लिए छोड़ दें। बालों से शैम्पू, कंडीशनर या हेयर मास्क निकालने के लिए हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। इससे बाल हर मौसम में अच्छे बने रहते हैं।
ज़रूरत महसूस हो तो हेयर स्पा ट्रीटमेंट कराएं
केमिकली ट्रीटेड और डैमेज्ड रूखे-सूखे बालों में दोबारा नई जान फूंकने के लिए हर 15 दिनों या अधिकतम हर एक महीने में हेयर स्पा ट्रीटमेंट की मदद लें। हेयर स्पा एक डीप कंडीशनिंग सर्विस होती है, जो बालों में दोबारा नमी रीस्टोर करने में बेहद मददगार साबित होती है। हेयर स्पा क्रीम्स में मॉइस्चराज़िंग इन्ग्रीडिएंट्स होते हैं, जो बालों को बेहतर बनाते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
