24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को दिव्य भव्य के साथ स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ (Swachh & Plastic Free Maha Kumbh) बनाने का संकल्प यूपी की योगी सरकार ने लिया है। सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर…

24GhanteOnline
January 24, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को दिव्य भव्य के साथ स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ (Swachh & Plastic Free Maha Kumbh) बनाने का संकल्प यूपी की योगी सरकार ने लिया है। सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर बनाये गये स्वच्छ कुम्भ कोष (Swachh Kumbh Kosh) से लगभग 15000 स्वच्छताकर्मी और 1800 से अधिक गंगा सेवा दूत महाकुम्भ में पूरे मेला क्षेत्र को स्वच्छ बना रहे हैं। इसके साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। इसी क्रम में महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश देने के लिए स्वच्छता जागरूकता रैली (Swachhta Jagruk Rally) निकाली गई। इसमें 200 से अधिक गंगा सेवादूत और स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया।

200 से अधिक गंगा सेवादूतों और स्वच्छता मित्रों ने लिया हिस्सा


स्वच्छ और स्वस्थ्य महाकुम्भ अभियान को सफल बनाने की दिशा में मेला क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली (Swachhta Jagruk Rally) निकाली गई। रैली मेला प्राधिकरण की सैनिटेशन टीम ने निकाली, जिसमें 200 से अधिक गंगा सेवादूतों और स्वच्छता मित्रों ने भाग लिया। 'स्वच्छता जागरुकता रैली' का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाना और मेला क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना था l

रैली (Swachhta Jagruk Rally) मेला क्षेत्र सेक्टर 1 के काली मार्ग – जवाहर लाल नेहरू मार्ग तिराहे से शुरू होकर लाल मार्ग, त्रिवेणी मार्ग, संगम वापसी मार्ग , अक्षय वट मार्ग होते हुए सेक्टर 3 के संगम नोज पर समाप्त हुई l

स्वच्छता को लेकर किया गया जागरूक


स्वच्छता जागरूकता रैली (Swachhta Jagruk Rally) में गंगा सेवा दूत स्वच्छता संदेश लिखे पोस्टर बैनर लिये चल रहे थे। साथ ही एक स्वर में स्वच्छता संदेशों के नारे लगा रहे थे। स्वच्छ महाकुम्भ और प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ में आम जन की सहभगिता बढ़ाने, शौचालयों व कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिये लोगों को प्रेरित किया गया। साथ ही महाकुम्भ मेले में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को प्रयोग न करने का भी संदेश दिया गया।

मौनी अमावस्या पर विशेष इंतजाम, संगम नोज पर भीड़ नियंत्रित करने को उठाए जाएंगे कदम


रैली के संचालक एसडीएम आशुतोष ने बताया कि समय-समय पर मेला क्षेत्र के अलग-अलग सेक्टरों में इस तरह स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जा रही है जो श्रद्धालुओं को स्वच्छ महाकुम्भ अभियान में जुड़ने के लिये सकारात्मक रूप से प्रेरित करती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…