मिनटों में करें अपने बालों को स्ट्रेट, बचेगा पार्लर का खर्चा
शादियों का सीजन आ चुका हैं और ऐसे में अब आपको जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है वो है ब्यूटी पार्लर। जहाँ आप अपना कीमती समय बिताती हैं। कई महिलाऐं तो कई घंटे केवल अपने बालों को स्ट्रैट (Straight Hair) कराने के चक्कर में…
शादियों का सीजन आ चुका हैं और ऐसे में अब आपको जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है वो है ब्यूटी पार्लर। जहाँ आप अपना कीमती समय बिताती हैं। कई महिलाऐं तो कई घंटे केवल अपने बालों को स्ट्रैट (Straight Hair) कराने के चक्कर में सलून में बिता देती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कुछ आसन घरेलु तरीकों से भी आपके बालों को स्ट्रैट (Straight Hair) किया जा सकता हैं।
जिससे आपका कीमती समय और पैसा दोनों बचेगा। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो 30 मिनट में ही आपके बालों को स्ट्रेट (Straight Hair) कर दें। तो आइये जानते हैं बालों को स्ट्रैट (Straight Hair) करने के उन तरीकों के बारे में।
* ऑलिव ऑइल और ऐलोवेरा : आधा कप ऐलोवेरा जेल में आधा कप ऑलिव ऑइल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण को बालों पर लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से शैंपू से धो लें।
* नींबू का रस और नारियल का दूध : आधा बाउल नारियल के दूध में एक नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इस पेस्ट को बालों के स्कैल्प से लेकर सिरों तक अच्छी तरह से लगाएं। पेस्ट लगाने के बाद बालों में एक गर्म तौलिए को करीब 20 मिनट के लिए बांध लें और उसके बाद बालों को वॉश कर लें।
* दूध एक स्प्रे बोतल में 1/3 कप पानी और थोड़ा सा दूध मिक्स करें। इसे नहाने के 1 घंटे पहले अपने बालों में स्प्रे करें और एक बडे़ मुंह वाली कंघी से बालों को छाड़ लें। अपने बालों को शैंपू से और कंडीशनर से धो लें। आपके बाल तब तक सीधे रहेगें जब तक कि आप उसमें दुबारा शैंपू नहीं करती।
* मुल्तानी मिट्टी : 1 कप मुल्तानी मिट्टी में 1 अंडा और 5 चम्मच चावल का आटा मिक्स करें। एक बडे़ दातों वाली कंघी ले कर बालों को अच्छे से झाड़ लें जिससे बाद में बाल ना टूटें। फिर बालों में पेस्ट लगाएं और बालों को सीधा रखने की कोशिश करें। 40 मिनट के बाद जब पेस्ट सूख जाए तब बालों को सादे पानी से धो लें। इस पेस्ट को हर दूसरे दिन प्रयोग करें। यह पेस्ट लगाने से पहले बालों में एक रात पहले तेल लगाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
