महंगे पार्लर का बचेगा खर्च, बालों को खुद करें स्ट्रेट
स्ट्रेट हेयर (straighten hair) लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं. इसके लिए लड़कियां ना जाने क्या क्या करवाती हैं. बालों को स्ट्रेट (straight) करवाने के लिए मशीनों और महंगी क्रीम की मदद लेती हैं लेकिन आपको बता दें, इसके…
स्ट्रेट हेयर (straighten hair) लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं. इसके लिए लड़कियां ना जाने क्या क्या करवाती हैं. बालों को स्ट्रेट (straight) करवाने के लिए मशीनों और महंगी क्रीम की मदद लेती हैं लेकिन आपको बता दें, इसके अलावा कई आप कुछ घरेलु तरीकों से भी अपना सकते हैं.
अगर आपको अपने बाल स्ट्रेट (straighten hair) कराने हैं तो आप घर में भी कर सकते हैं. इससे आपके बालों को कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होंगे. आइये जानते हैं उन तरीकों के बारे में.
केला और पपीता
एक बर्तन में केला और पपीता को अच्छे से मैश कर लें. अब इसमें एक चम्म्च शहद मिला दें और इसे बालों में लगाएं. जब पैक सूख जाये तो बालों में शैम्पू करके अच्छे से धो डालें. केला और पपीता दोनों ही बालों को पोषण दे कर उन्हें नर्म बनाते हैं. जिससे बाल चमकीले और सीधे हो जाते हैं.
आंवला और शिकाकाई
1/2 कप आंवला का पाउडर, 1/2 कप शिकाकाई और 1/2 कप चावल के आटे को लेकर अच्छी तरह मिक्स करें . अब उसमे 2 अंडे मिलाकर फेंट लें और इसे बालों में लगाए. 2 घंटे तक लगाए रखें. इसके बाद बालों को धो डालें. इससे बालों की डीप कंडीशनिंग होती है, जिससे वे स्ट्रेट होने लगते हैं. इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम दो बार दोहराएं.
एलोवेरा और तेल
एलोवेरा जेल भी बालों और स्किन के लिए लाभदायक होता है. 1/2 कप तेल लें . अब उसमे एलोवेरा जेल का पेस्ट बनाकर मिला दें. इसे बालों में 30-40 मिनट तक लगा रहने दें. यह एक हेयर मास्क की तरह है लेकिन यह आपके बालों की डीप कंडीशनिंग भी करता है इससे बाल चमकदार और स्ट्रेट हो जाते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
