24 घण्टे ऑनलाइन

मुहांसों के दाग से निजात पाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

आपका चेहरा (Face) कितना भी सुंदर क्यों न हों, अगर वो दाग-धब्बों (Spots) से घिरा हुआ है सारी खूबसूरती फीकी पड़ जाती है। स्किन पर दाग-धब्बों सिर्फ धूल, मिटटी की वजह से ही नहीं होते बल्कि शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी से…

24GhanteOnline
January 8, 2026
2 min read

आपका चेहरा (Face) कितना भी सुंदर क्यों न हों, अगर वो दाग-धब्बों (Spots) से घिरा हुआ है सारी खूबसूरती फीकी पड़ जाती है। स्किन पर दाग-धब्बों सिर्फ धूल, मिटटी की वजह से ही नहीं होते बल्कि शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी से भी स्किन पर दाग धब्बे आने लगते हैं।हमारे शरीर में जब कुछ विटामिन्स की कमी होने लगती है तो उस वजह से चेहरे पर  दाग-धब्बे उभरने लगते हैं। चलिए आपको बताते हैं किन विटामिन की कमी से दाग धब्बे (Spots) चेहरे पर आने लगते हैं।

विटामिन सी की कमी


मेलानिन हमारी स्किन के रंग के लिए जिम्मेदार है होते हैं। ऐसे में विटामिन सी को स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।विटामिन सी के लगातार सेवन से चहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं। ऐसे में विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए संतरा, मौसंबी, आंवला, नींबू जैसे फलों का सेवन करना बेहद असरदार होता है।

विटामिन डी की कमी


विटामिन डी की कमी से सिर्फ हड्डियां कमजोर नहीं होती हैं, बल्कि इससे चेहरे की रंगत पर भी काफी प्रभाव पड़ता है। विटामिन डी की कमी को दोर्र करने के लिए दूध, अंडा, मछली और मीट का सेवन करना चाहिए। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन ग्लोइंग दिखे तो अपनी डाइट में विटामिन डी से जुड़े फूड्स शामिल करें।

विटामिन B12


विटामिन बी 12 की कमी से चेहरे पर पिगमेंटेशन की समस्या होने लगती है। धीरे धीरे पिगमेंटेशन दाग धब्बों के रूप में बदल जाते हैं। इसलिए इन्हें दूर करने के लिए  अपनी डाइट में दूध, दही जैसे डेयरी प्रॉडक्ट और हरी सब्जियों को शामिल करें। इस तरह से हम स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

विटामिन E


शरीर में विटामिन ई की कमी न होने दें। क्योंकि शरीर में मेलानिन की ज़्यादा हो जाए तो चेहरे पर पर दाग-धब्बे (Spots) आने लगते हैं। इसलिए विटामिन ई से भरपूर चीजों का सेवन कर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। विटामिन ई का तेल या कैप्सूल लगाने से भी दाग-धब्बों की परेशानी दूर हो जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…