24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह के चेहरे के लिए खास मेकअप टिप्स

मेकअप (Makeup) आपके चेहरे को खूबसूरत बनाता है. परंतु यदि इसे आवश्यकता से अधिक किया जाए तो यह आसानी से शत्रु बन जाता है. मेकअप करने के लिए कुछ टिप्स अपनाने की जरूरत होती है. ऐसे में हम आज बात कर रहे हैं अंडाकार चेहरे के…

24GhanteOnline
January 5, 2026
2 min read

मेकअप (Makeup) आपके चेहरे को खूबसूरत बनाता है. परंतु यदि इसे आवश्यकता से अधिक किया जाए तो यह आसानी से शत्रु बन जाता है. मेकअप करने के लिए कुछ टिप्स अपनाने की जरूरत होती है. ऐसे में हम आज बात कर रहे हैं अंडाकार चेहरे के लिए मेकअप के बारे में. अगर मेकअप आपके चेहरे के शेप के अनुसार हो तो रूप ओर निखर के आता हैं. तो जानते हैं अंडाकार चेहरे के लिए कैसा मेकअप हो सकता है बेहतर.

* फाउंडेशन :
यदि आपका चेहरा अंडाकार है तो आपको सिर्फ इतना करना है कि आप एक ही प्रकार के ऐसे फाउंडेशन का उपयोग करें जो आपकी त्वचा के रंग से मेल खाता हो. जी हाँ, आपको ऐसे फाउंडेशन का उपयोग करना चाहिए जो आपकी त्वचा के रंग से मेल खाता हो न कि आपके चेहरे के आकार से तथा दावा करने वाले अधिकतर ब्रांड आपको केवल दिगभ्रमित करते हैं.

* घुंघराले बाल :
अगर आपके चेहरा ओवल शेप या अंडाकार है, तो घुंघराले बाल आप पर हमेशा अच्छे लेगेंगे. वेव्स या लेयर में बाल कटवाना आपके लिए परफेक्ट होगा. लंबे या स्ट्रेट बाल आप पर बिल्कुल भी सूट नहीं करते इसलिए यह स्टाइल आपके लिए बोरिंग होगा.

* लिप ग्लॉस :
अंडाकार चेहरे पर लिपस्टिक की तुलना में लिप ग्लॉस ज़्यादा अच्छा दिखता है. अंडाकार चेहरे पर जब लिपग्लॉस लगाया जाता है तो चेहरा बहुत शानदार दिखता है. यदि आप लिपस्टिक के बिना रह सकते हैं तो जो मैंने कहा है उस पर विश्वास करें. आँखों पर अधिक मेकअप (जैसे कैट आई मेकअप) लगाने के स्थान पर शाम की पार्टी के लिए चमकीले लिप ग्लॉस का उपयोग करें.

* ब्लशर :
इस तरह के चेहरे पर आपको कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं, बस ब्लशर और हाइलाइटर के इस्तेमाल से नैन-नक्श को उभारा जा सकता है. मुस्कराते हुए गालों के उभरे हुए भाग व चीक बोंस पर ब्लशर लगाएं. चीक बोंस व टेंपल पर हाइलाइटर लगाएं. साफ ब्रश से अतिरिक्त ब्लशर झाड दें.

* हाईलाइटर :
अंडाकार चेहरे के लिए कभी भी एक ही रंग के ब्रोंज़र और हाईलाइटर का उपयोग न करें. यदि आप गहरे रंग का ब्रोंज़र लगा रहे हैं तो उसके साथ हलके रंग का हाईलाइटर लगायें तथा यदि हलके रंग का ब्रोंज़र लगा रहे हैं तो गहरे रंग का हाईलाइटर लगायें. एक ही रंग के ब्रोंज़र और हाईलाइटर लगाने पर आपका चेहरा दबा हुआ दिखेगा जिसे आप निश्चित रूप से पसंद नहीं करेंगे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…