24 घण्टे ऑनलाइन

लंच में बनाएं स्वाद से भरपूर सोया चाप करी

स्वाद और सेहत से भरपूर कुछ चटपटा खाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए सोया चाप करी (Soya Chaap Curry) बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। उत्तर भारत में इसे बहुत पसंद किया जाता हैं। अगर आप रोज-रोज डिनर में एक ही जैसा खाना खाकर…

24GhanteOnline
June 24, 2026
2 min read

स्वाद और सेहत से भरपूर कुछ चटपटा खाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए सोया चाप करी (Soya Chaap Curry) बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। उत्तर भारत में इसे बहुत पसंद किया जाता हैं। अगर आप रोज-रोज डिनर में एक ही जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। सोया चाप करी (Soya Chaap Curry) स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होती है। आइए जानते हैं कैसे बनानी हैं घर पर सोया चाप करी।

सोया चाप करी (Soya Chaap Curry) बनाने की सामग्री

- 4 सोयाबीन चाप स्टिक्स
- बारीक कटा हुआ एक प्याज
- बारीक कटा हुआ एक टमाटर
- एक छोटा चम्मच बारीक कटी अदरक
- बारीक कटी लहसुन की 5 कलियां
- बारीक कटी 2 हरी मिर्च
- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
- 2 बड़ी इलायची
- एक छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक
- तेल जरूरत अनुसार

सोया चाप करी (Soya Chaap Curry) बनाने की विधि

- गैस पर पानी गर्म करें और सोयाबीन चाप स्टिक्स को नर्म होने के लिए इस गर्म पानी में 2 से 3 घंटे तक डाल कर रख दें।
- गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें। फिर इसमें जीरा और बड़ी इलायची का तड़का लगाएं।
- अब प्याज, लहसुन और अदरक डालकर मध्यम आंच पर पकाएं।
- जब प्याज पककर सुनहरा हो जाए तो पैन में टमाटर, हरी मिर्च और हल्दी डालें।
- टमाटर पकने के बाद इसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर 3 से 4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- अब गैस बंद कर दें और ग्रेवी को ठंडा करके मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें।
- इसके बाद ग्रेवी के पेस्ट को पैन में डालकर गैस पर रखें। इसमें सोयाबीन चाप स्टिक्स डालें।
- पैन को ढक दें और 5 से 7 मिनट तक चाप के ग्रेवी में पकाएं।
- गैस बंद करके हरी धनिया पत्तियों से सोया चाप करी (Soya Chaap Curry) को गार्निश करें। अब गर्मागर्म करी खाने की थाली में परोसें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…