24 घण्टे ऑनलाइन

खेल मैदान से सोलर लाइट चोरी, पांच दिन पहले मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन

मुंगेर। बिहार के मुंगेर में जिस खेल मैदान का उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने 5 फरवरी को किया था, वहां पांच दिन के भीतर ही चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मैदान में लगी चार सोलर लाइट (Solar Light) चोर…

24GhanteOnline
February 13, 2025
2 min read

मुंगेर। बिहार के मुंगेर में जिस खेल मैदान का उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने 5 फरवरी को किया था, वहां पांच दिन के भीतर ही चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मैदान में लगी चार सोलर लाइट (Solar Light) चोर उतार ले गए। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना नौवागढ़ी खेल मैदान की है। यहां मनरेगा के तहत 44 लाख रुपये खर्च कर मैदान का निर्माण हुआ था। इसके साथ ही, 3 लाख रुपये की लागत से 8 सोलर लाइट (Solar Lights) भी लगाई गई थीं, जिनमें से आधी अब गायब हो चुकी हैं।

दरअसल, जब खिलाड़ी मैदान में दौड़ लगाने पहुंचे, तो उन्हें पश्चिमी छोर पर अंधेरा नजर आया। पहले उन्होंने सोचा कि तकनीकी खराबी के कारण लाइट बंद हो गई है, लेकिन जब पास जाकर देखा तो चारों पोल से सोलर लाइट (Solar Light) गायब थीं।

खिलाड़ियों ने तुरंत इसकी सूचना खेल मैदान की देखरेख करने वाली कमेटी को दी, जिसके बाद कमेटी अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा और अन्य सदस्यों ने नयारामनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

Maha Kumbh: चार दिनों में बनेंगे चार महारिकॉर्ड, 15 हजार सफाई कर्मचारी रचेंगे नया कीर्तिमान


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जल्द चोरों का पता लगाने का दावा किया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग और खिलाड़ी नाराज हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खेल मैदान की सुरक्षा के लिए रात में गार्ड तैनात किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान इस मैदान का उद्घाटन किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…