24 घण्टे ऑनलाइन

बदबूदार जूते बनते है शर्मिंदगी का कारण, इन उपायों की मदद से पाए इन से निजात

पैरों से बदबू आने का मुख्य कारण बैक्टीरिया होते हैं लेकिन जिन लोगों को बहुत अधिक पसीना आता है या फिर जो लोग बहुत गंदे से रहते हैं, उनके जूते से भी बदबू (Smelly Shoes) आना शुरू हो जाती है। अगर जूते गंदे हैं तो गंदगी के…

24GhanteOnline
April 26, 2026
3 min read

पैरों से बदबू आने का मुख्य कारण बैक्टीरिया होते हैं लेकिन जिन लोगों को बहुत अधिक पसीना आता है या फिर जो लोग बहुत गंदे से रहते हैं, उनके जूते से भी बदबू (Smelly Shoes) आना शुरू हो जाती है। अगर जूते गंदे हैं तो गंदगी के पैर में चिपकने की आशंका भी बढ़ जाती है। जूतों की बदबू से सुन्दर और सजे हुए घर में भी रहना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी जूतों की बदबू से परेशान है और बदबू के कारण लोग आपके पास बैठने से कतराते हैं। साथ ही यह बदबूदार जूते (Smelly Shoes) आपमें झुंझलाहट और शर्मिंदगी का कारण बनते हैं तो घबराइए नहीं। हम आपको बतायेगे जूतों की बदबू से अपने घर को बचाने के उपाय -

रोज साफ मोजे पहनें


जूतों की बदबू (Smelly Shoes) को दूर करने के लिए आपको मोजों की सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके लिए हर रोज अपने मोजे को धोएं और हमेशा ऐसे मोजे का इस्तेमाल करें जो पैरों में होने वाले पसीने को सोख लें। कपड़े के जूतों का प्रयोग करते समय उन्हें समय-समय पर धोना जरूरी होता है।

जूतों को हीटर के नज़दीक या धूप में रखकर सुखाएं


जूते की लेस को निकाल दें और इनकी टंग को बाहर निकालकर (अन्दर की ओर मौजूद सोल या कपड़ा) ऊपर कर दें ताकि जूते जल्दी सूख सकें। इन्हें सूखा रखने पर इनमें बदबू पैदा करने वाली बैक्टीरिया की वृद्धि में रोकथाम होती है।

जूते बदल-बदलकर पहनें


हर रोज एक ही जूता पहनने से परहेज करें। दो जोड़े जूते रखें और उन्हें बदल-बदलकर पहनें। इससे जूतों के भीतर मौजूद आपके पसीने की नमी को सूखने का समय मिल सकेगा और इससे बदबू पैदा नहीं होगी।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल


जूतों की बदबू (Smelly Shoes) को दूर करने में बेकिंग सोडा भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए बदबू वाले जूतों को बेकिंग सोडा और पानी के घोल में भिगोना होता है। इसके लिए पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर उसमें अपने जूतों को डालकर 20 मिनट डालकर धोये। अगर आपके पास समय की कमी है तो आप जूतों पर थोडा सा बेकिंग पाउडर डाले और रात भर के लिए जूतों को रखने के बाद सुबह किसी साफ कपड़े से साफ कर लें।

फेब्रिक सॉफ़्नर या कंडीशनर शीट का इस्तेमाल करें

एक या दो फेब्रिक सॉफ़्नर या कंडीशनर शीट (जिन्हें आप ड्रायर में उपयोग करते हैं) को अपने हाथों में दबाकर बॉल बना लें और जूतों को इस्तेमाल करने के बाद इस बॉल को उनमें रख दें। इससे जूतों से अच्छी खुशबु आएगी और यह जूतों के भीतर की नमी भी सोख लेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…