24 घण्टे ऑनलाइन

तरबूज से आपकी स्किन खिल उठेगी, मिनटों में बनकर तैयार होगा ये फेस पैक

गर्मी के मौसम में हमारी स्किन डल, बेजान और मुरझा जाती है। अगर आप भी इन परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो आपके लिए एक बेहद असरदार नुस्खा लेकर आये हैं। दरअसल आपकी स्किन की खोई हुई नमी को वापस दिलाने में तरबूज (Watermelon)…

24GhanteOnline
May 19, 2026
2 min read

गर्मी के मौसम में हमारी स्किन डल, बेजान और मुरझा जाती है। अगर आप भी इन परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो आपके लिए एक बेहद असरदार नुस्खा लेकर आये हैं। दरअसल आपकी स्किन की खोई हुई नमी को वापस दिलाने में तरबूज (Watermelon) बेहद फायदेमंद है। जी बिलकुल आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन पानी से भरपूर यह फल आपकी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। ऐसे में अगर आप गर्मियों में त्वचा से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो तरबूज का फेस पैक (Watermelon Face Pack) ज़रूर आज़माएं।

तरबूज फेस पैक (Watermelon Face Pack) लगाने के फायदे


तरबूज में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है, जो झुर्रियों से राहत दिलाता है। दरअसल इसमें लाइकोपिन पाया जाता है जो त्वचा की गलोइंगनेस को बनाए रखता है। पानी से भरपपोर होने की वजह से यह चेहरे को अंदर से क्लीन करके सारी गंदगी को बाहर निकालता है। साथ ही स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करता है। तरबूज का फेस पैक लगाने से रिंकल, डार्क स्पॉट, टैनिंग जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

तरबूज का फेस पैक (Watermelon Face Pack) के लिए सामग्री


- तरबूज का पल्प दो से तीन चम्मच

- शहद एक चम्मच

- बेसन एक चम्मच

- हल्दी आधा चम्मच

फेस पैक (Watermelon Face Pack) बनाने की विधि


- बसे पहले एक बाउल में तरबूज का पल्प निकाल लें। इसके बीज को भी निकाल दें।

- तरबूज के पल्प में एक चम्मच शहद, चुटकीभर हल्दी और 1 चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें। पेस्ट में लम्स न पड़ने दें।

- अब चेहरे पर यह मास्क लगा लें।

- 15 मिनट बाद जब पेस्ट सूख जाए तो नॉर्मल पानी से अपना स्किन धोएं।

- फेस पैक हटाने के बाद चेहरे को मॉइश्चराइज करें।

- इस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार ज़रूर आज़माएं, ऐसा करने से आपका चेहरा रुई के फाहे की तरह मुलायम हो जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…