होली पर त्वचा और बाल नहीं होंगे खराब, अपनाएं ये उपाए
होली (Holi) का त्योहार आते ही सभी के मन में मस्ती और उमंगे बढ़ने लगती हैं. हर कोई चाहता है कि वह होली के त्योहार को पूरे मस्ती के साथ मनाए लेकिन, रंगों से पड़ने वाले दुष्प्रभाव के कारण लोग खुलकर त्योहार मनाने में हिचकते…
होली (Holi) का त्योहार आते ही सभी के मन में मस्ती और उमंगे बढ़ने लगती हैं. हर कोई चाहता है कि वह होली के त्योहार को पूरे मस्ती के साथ मनाए लेकिन, रंगों से पड़ने वाले दुष्प्रभाव के कारण लोग खुलकर त्योहार मनाने में हिचकते हैं. इस साल लोगों में चिंता दोगुनी है, क्योंकि एक तो होली का रंग दूसरे कोरोना महामारी का प्रकोप. दोनों ने लोगों के मन में कई सारे डर बना दिए हैं, जिससे लोग होली को खेलने से बच रहे हैं. ताकि उनकी त्वचा सुरक्षित रहे और वह इस महामारी से भी दूर रह सकें. इन बातों का रखें ध्यान
होली (Holi) के त्योहार में सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान होती हैं क्योंकि, रंग खेलने के बाद उनके चेहरे से रंग नहीं जाता और कई तरीके के एलर्जी हो जाती है. इस बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट स्मृति मेहरा ने कुछ खास टिप्स शेयर की. उन्होंने बताया कि त्योहारों का आनंद पूरी तरीके से उठाया जा सकता है, उसके लिए बस कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है.
>> होली खेलने से पहले हेयरलाइन और कान के पीछे वैसलीन की एक परत लगा लें और इसके बाद बादाम का तेल या कोई भी अन्य तेल लेकर के रुई के माध्यम से चेहरे पर लगा लें. इससे रंगों से सुरक्षित रहेंगें.
>> यदि रंग चढ़ चुका है तो उसे हटाने के लिए अमचूर में शहद मिलाकर के चेहरे पर लगाया जा सकता है, इससे सारा रंग निकल जाएगा.
>> मुल्तानी मिट्टी और संतरे के जूस को भी मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इससे जो भी रंग चेहरे पर चढ़ा होगा वह उतर जाएगा.
>> बालों के लिए सबसे पहले एलोवेरा, केला और शहद को आपस में मिलाकर बालों की जड़ों से लेकर के नीचे तक लगा लें. इसके बाद सरसों के तेल में एलोवेरा मिलाकर बालों में लगाएं और तब होली खेलें. इससे बिल्कुल बालों पर कोई रंग नहीं चढ़ेगा और आपके बाल भी सुरक्षित रहेंगे.
>> नाखूनों पर रंग न चढ़े इसके लिए नाखून पर भी नेल पॉलिश की एक मोटी परत लगा लें और उसके बाद जो उंगलियां बच जाती हैं उसके अंदर की तरफ और उंगलियों पर वैसलीन की मोटी परत लगा लें और तब होली खेलें. ऐसा करने से आसानी से रंग उतर जाएगा.
>> यदि आप रंग से सराबोर हैं तो ठंडे पानी से नहाएं इससे सारा रंग आसानी से उतर जाएगा. अगर आप गर्म पानी से नहाएंगे तो रंग पक्का हो जाएगा और छूटने में काफी समय लगेगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
