सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान
महाकुम्भ नगर। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (CM Prem Singh Tamang) ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। वे इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने वाले पूर्वोत्तर भारत के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री…
महाकुम्भ नगर। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (CM Prem Singh Tamang) ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। वे इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने वाले पूर्वोत्तर भारत के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री तमांग (CM Prem Singh Tamang) ने संगम स्नान को एक आध्यात्मिक रूपांतरण का अनुभव बताते हुए कहा कि यह उनके लिए गहरी शांति और आत्मिक उत्थान का क्षण था। उन्होंने कहा कि इस दिव्य आयोजन में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। लाखों श्रद्धालु यहां आस्था और भक्ति के साथ एकत्र हुए हैं, और इस ऊर्जा को महसूस करना अत्यंत प्रेरणादायक है।
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का आभार
मुख्यमंत्री तमांग (CM Prem Singh Tamang) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे महाकुम्भ 2025 का हिस्सा बनने और त्रिवेणी संगम में स्नान करने का अवसर प्रदान किया।
सिक्किम से 135 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी लिया हिस्सा
मुख्यमंत्री तमांग (CM Prem Singh Tamang) के साथ सिक्किम से आए 135 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी महाकुम्भ में भाग लिया और संगम में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। उन्होंने प्रयागराज प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा अन्य अधिकारियों का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री तमांग ने त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से आशीर्वाद लेकर समस्त देशवासियों के लिए धर्म, शांति और सद्भाव की कामना की।
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी लगाई पावन डुबकी
प्रयागराज महाकुम्भ मेले में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी रविवार को परिवार सहित त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। 144 वर्ष में आयोजित हो रहे इस महाकुम्भ में शामिल होकर उन्होंने खुशी जाहिर की।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
