महाकुम्भ की दिव्यता-भव्यता देख अभिभूत हुए केंद्रीय मंत्री
महाकुम्भ नगर। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक (Shripad Naik) ने महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की दिव्यता और भव्यता की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के…
महाकुम्भ नगर। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक (Shripad Naik) ने महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की दिव्यता और भव्यता की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में महाकुम्भ का यह आयोजन अपने आप में एक मिसाल है। करोड़ों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और उन्हें उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इस सुव्यवस्थित आयोजन के लिए उन्होंने मोदी-योगी सरकार को धन्यवाद दिया।
केंद्रीय मंत्री (Shripad Naik) ने संगम स्नान के बाद कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की दिव्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस स्तर का आयोजन करना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन योगी सरकार ने इसे पूरी तरह सफल बनाया है।
बता दें कि महाकुम्भ 2025 के आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार ने डिजिटल और आधुनिक व्यवस्थाओं को भी लागू किया है। जगह-जगह लगाए गए डिजिटल सूचना केंद्र, स्वच्छता अभियान, सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन के बेहतरीन प्रबंधों ने श्रद्धालुओं के अनुभव को और भी सुखद बना दिया है। महाकुम्भ क्षेत्र में व्यापक स्तर पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी हुई है।
कैबिनेट के बाद पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग महाकुम्भ में करेगा महा बैठक
श्रद्धालुओं ने भी योगी सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की है और कहा कि इस बार का महाकुम्भ हर दृष्टिकोण से अभूतपूर्व है। सरकार द्वारा बनाई गई आधुनिक सुविधाओं और स्वच्छ वातावरण ने इस महापर्व को और भी भव्य बना दिया है। देशभर से आए संतों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यवस्थाओं की खुलकर प्रशंसा की और इसे अब तक का सबसे सुव्यवस्थित महाकुम्भ बताया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
