24 घण्टे ऑनलाइन

बिखरा हुआ घर करता है शर्मिंदा, इन तरीकों से बनाए इसे सुव्यवस्थित

अपने घर (House) को व्यवस्थित रखने के लिए हम कितनी मेहनत करते हैं। कभी नए फर्नीचर लाते हैं तो कभी नए रैक्स और अलमारियां। हम लगातार कोशिश करते हैं कि घर का सामान फैला न रहे, और घर बिखरा-बिखरा न लगे। लेकिन क्या आपको मालूम…

24GhanteOnline
October 17, 2025
3 min read
बिखरा हुआ घर करता है शर्मिंदा, इन तरीकों से बनाए इसे सुव्यवस्थित

अपने घर (House) को व्यवस्थित रखने के लिए हम कितनी मेहनत करते हैं। कभी नए फर्नीचर लाते हैं तो कभी नए रैक्स और अलमारियां। हम लगातार कोशिश करते हैं कि घर का सामान फैला न रहे, और घर बिखरा-बिखरा न लगे। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ तरीके ऐसे हैं जिनको अपनाकर आप बिना कोई नया फर्नीचर या अलमारी लिए भी अपने घर को अधिक व्यवस्थित रख सकते हैं?

जी हां, आप घर (House) की ही चीज़ों का इस्तेमाल करके अपने घर को बेहतर तरीके से व्यवस्थित रख सकते हैं। अगर आपके घर में जगह के हिसाब से ज़्यादा सामान है और सारा सामान घर में बिखरा होने के कारण आप परेशान हो सकते हैं। लेकिन थोड़ी-सी समझदारी और इन 5 तरक़ीबों से आप अपने घर के सारे सामान को सेट कर सकते हैं।

tips to keep home systematically,household,household tips,home decor tips,managing home ,घर को सुव्यवस्थित रखने के 5 तरीके ,हाउसहोल्ड टिप्स, होम डेकोर टिप्स

रोज़ाना बनाम कभी कभार इस्तेमाल होने वाला सामान

सामान को एक जगह इकट्ठा रखने के लिए बॉक्स का इस्तेमाल करें। एक बॉक्स में कबाड़ का सामान, दूसरे में रोज़ाना इस्तेमाल होने वाला सामान और तीसरे में साल में एक या दो बार इस्तेमाल होने वाला सामान रखें। हर बॉक्स के ऊपर चिट चिपकाकर लिखें कि इसमें क्या रखा है।

हैंगर से सनग्लासेज होल्डर

अगर आपको अपने सनग्लासेज को सही तरीके से संभाल के रखना है, लेकिन आपके पास इसके लिए जगह नहीं है, तो आप एक आसान तरीका अपना सकते हैं। एक हैंगर निकालें और उसमें सनग्लासेज टांग दें। फिर उस हैंगर को अपनी अलमारी में सुरक्षित जगह टांग दें। आप एक हैंगर में 5-10 सनग्लासेज लगा कर रख सकते हैं।

एक तरह की चीज़ों को एकसाथ रखें

एक डब्बे में एक ही तरह की चीज़ें रखें। इसके लिए आप ख़ास तरह की थीम भी अपना सकते हैं। किचन में खाने-पीने की चीज़ों को रखने के लिए दस छोटे डिब्बे इस्तेमाल करने की बजाय एक बड़ा डिब्बा रखें, और खाने की सारी चीज़ों को पैकेट सहित उसमें डालें। डिब्बा ट्रांसपेरेंट ख़रीदें, इससे रखा सामान नज़र आएगा और ढूंढने में परेशानी नहीं होगी।

tips to keep home systematically,household,household tips,home decor tips,managing home ,घर को सुव्यवस्थित रखने के 5 तरीके ,हाउसहोल्ड टिप्स, होम डेकोर टिप्स

स्टफ्ड टॉय के लिए वेल्क्रो का इस्तेमाल

अगर आपके घर में बच्चे हैं तो स्टफ्ड टॉय तो जरूर होंगे। स्टफ्ड टॉय को रखने के लिए अगर जगह नहीं है तो वेल्क्रो की मदद लें। एक वेल्क्रो की स्ट्रिप या पट्टी को दीवार पर कील की सहायता से लगा दें। आपको बस इतना करना है कि अपने स्टफ्ड टॉय को दीवार पर लगी वेल्क्रो से चिपका दें। इससे उनपर जमीन की धूल भी नहीं लगेगी और वो बहुत सारी जगह भी नहीं घेरेंगे।

बैग को इस्तेमाल में लाएं

आप अभी कहीं बाहर नहीं जा रहे हैं, तो आपका ट्रैवल बैग किसी कोने में खाली पड़ा होगा। अब इसका इस्तेमाल करें और इसमें उन कपड़ों को रखें जिन्हें आप रोज़ाना इस्तेमाल नहीं करते। इसी तरह दूसरे बैग में एक्स्ट्रा कंबल, बेडशीट आदि रख सकते हैं। हैंगर का इस्तेमाल करें। इससे कम जगह में काफ़ी सारे कपड़े आसानी से सेट हो जाएंगे। इस्तेमाल किए हुए कपड़ों को लॉन्डरी एरिया में बकेट में रखें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…