24 घण्टे ऑनलाइन

होली में मेहमानों को सर्व करें मसाला मठरी, देखें चटपटी रेसिपी

होली (Holi) के त्यौहार में अब बस बहुत कम ही दिन बचे हैं। अधिकतर घरोंं में तो चिप्स पापड़ बनने भी शुरु हो चुके होंंगे। ऐसे में अगर आप होली में मेहमानों को सर्व करने के लिए कुछ अलग ट्राई कर सकते है। आज हम आपके लिए लेकर आए…

24GhanteOnline
February 26, 2026
2 min read
होली में मेहमानों को सर्व करें मसाला मठरी, देखें चटपटी रेसिपी

होली (Holi) के त्यौहार में अब बस बहुत कम ही दिन बचे हैं। अधिकतर घरोंं में तो चिप्स पापड़ बनने भी शुरु हो चुके होंंगे। ऐसे में अगर आप होली में मेहमानों को सर्व करने के  लिए कुछ अलग ट्राई कर सकते है। आज हम आपके लिए लेकर आए है स्पेशल मूंग दाल और आटे की मसाला मठरी (Masala Mathri) बनाने का तरीका।

मसाला मठरी (Masala Mathri) बनाने के लिए सामग्री


आधा कप मूंग दाल
2 कप आटा
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
1 चम्मच कसूरी मेथी
1 चम्मच अजवाइन
2 बड़े चम्मच कटी हुई करी पत्तियां
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच कुटी हुई काली मिर्च
1/4 चम्मच हींग
2 चम्मच अदरक का पेस्ट
1 चम्मच तिल
2 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
2 चम्मच नमक या स्वादानुसार
3 से 4 चम्मच घी
तेल

मसाला मठरी (Masala Mathri) बनाने का ये है तरीका


इस मसाला मठरी (Masala Mathri) को बनाने के लिए दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दें। फिर छलनी में छान लें। अब दाल को दरदरा पीस लें और आटे में डाल दें।

इसके साथ चावल का आटा, करी पत्ता, मेथी, अजवाइन, जीरा, काली मिर्च, तिल और नमक डालें। अब इस आटे में तेल डालें और फिर मिक्स करें।

अब आटे से गेंद बनाने की कोशिश करें। अगर गेंद बन जाए तो ये सही लगा है अगर न बने तो इसमें थोड़ा तेल मिलाएं। फिर आधा कप पानी डालकर मिला लें। आटा को थोड़ा कड़ा गूंथ लें।

फिर इसके 1 भाग को गूंथ कर चिकना गोला बना लें, और मोटी रोटी बेल लें। फिर बिस्किट कटर या कटोरी से काटें। जब सारे आटे की मठरी (Masala Mathri) बन जाए तो इसे तल लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।