ऑयली हेयर की समस्या को करें हमेशा के लिए बाय-बाय
शैंपू करने के दो से तीन बाद ही अगर आपके बाल ऑयली (Oily Hair) हो जाते हैं तो ये कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं, बहुत आसानी से इस प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता है। बेशक बिजी शेड्यूल में आपके पास इतना वक्त नहीं रहता कि इसे हर…
शैंपू करने के दो से तीन बाद ही अगर आपके बाल ऑयली (Oily Hair) हो जाते हैं तो ये कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं, बहुत आसानी से इस प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता है। बेशक बिजी शेड्यूल में आपके पास इतना वक्त नहीं रहता कि इसे हर दूसरे दिन धो सकें। साथ ही बालों को ज़्यादा धोने से इन्हें नुकसान भी पहुंचता है। इससे बेहतर है कि आप थोड़ा वक्त निकालकर कुछ घरेलू और नेचुरल चीज़ें ट्राय करें जिनका हफ्ते में दो बार इस्तेमाल ही काफी होगा इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए।
मुल्तानी मिट्टी चेहरे ही नहीं, बालों (Hair) के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको पानी और शहद की भी ज़रूरत होगी। 3 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेकर इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी मिलाएं। ध्यान रखें कि पानी की क्वांटिटी ज़्यादा ना हो. बस आप इसकी क्वांटिटी इतनी रखें कि इससे मोटा पेस्ट तैयार हो जाए। इसके बाद 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह स्कैल्प और बालों पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें।
इस पैक को बनाने के सबसे पहले अंडे का सफेद और पीले हिस्से को अलग कर लें। अब इस व्हाइट हिस्से को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें और इसमें 2 छोटे चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छी तरह मिलाकर अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे अच्छी तरह धोकर शैम्पू कर लें।
अगर आपको इन हेयर पैक्स (Hair Pack) को तैयार करने का वक्त नहीं है, तो बस हफ्ते में दो बार एक कप पानी में 1 बड़ा चम्मच नमक मिलाकर सिर धोएं। दो मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें और 5 मिनट बाद इसे धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
