24 घण्टे ऑनलाइन

मान देने के लिए थैंक्यू योगी जी

महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को प्रयागराज में महाकुम्भ से जुड़े स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए उनके लिए 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस और अप्रैल से न्यूनतम वेज…

24GhanteOnline
February 27, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को प्रयागराज में महाकुम्भ से जुड़े स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए उनके लिए 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस और अप्रैल से न्यूनतम वेज के रूप में 16 हजार रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री (CM Yogi) की इस घोषणा का स्वच्छताकर्मियों ने खुले दिल से स्वागत किया और इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। सभी स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि यह पूरे मेला के दौरान उनके द्वारा की गई अथक मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने न सिर्फ मंच पर बुलाकर उनका सम्मान किया, बल्कि उनके साथ बैठकर भोजन भी किया, जिससे उनका मान बढ़ा है।

मेले में मिलकर सुनिश्चित की स्वच्छता


स्वच्छताकर्मी रानी देवी ने कहा की मुख्यमंत्री जी (CM Yogi) ने हमारे लिए जो भी किया वह सुनकर अच्छा लग रहा है हमने मान कुंभ में जान लगाकर मेहनत की थी उसी का लाभ आज हमें मिल रहा है। इसी तरह, नैनी तहसील से महाकुंभ में स्वच्छता कार्य के लिए आए एक स्वच्छता कर्मी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने ₹10000 बोनस और 16000 रुपए निश्चित मानदेय देने की घोषणा की है जिसके लिए हम उनके आभारी हैं।

महाकुम्भ के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में हम सभी ने मिलकर सफाई और स्वच्छता को सुनिश्चित किया किसी भी तरह की कोई घटना नहीं हुई। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) को अपने बीच पाकर खिले चेहरे


स्वच्छता कर्मी अमन ने बताया की मेले में स्वच्छता को लेकर किए गए अच्छे कार्य को मुख्यमंत्री जी ने सराहा है और इसीलिए उन्होंने हमें ₹10000 अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है यह अच्छी पहल है इससे हम सभी का हौसला बढ़ेगा और हम मन लगाकर स्वच्छ प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

सीएम योगी की सौगात, महाकुंभ में लगे स्वच्छताकर्मियों-स्वास्थ्यकर्मियों को 10 हजार रुपए बोनस का ऐलान


एक अन्य स्वच्छताकर्मी लाल बहादुर ने बताया कि महाकुम्भ समापन के बाद मुख्यमंत्री जी (CM Yogi) हमारे बीच आए यह देखकर हमें अच्छा लगा उन्होंने हमारा सम्मान भी किया और हमारे साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किया यह अच्छी पहल है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…