24 घण्टे ऑनलाइन

स्किन को कूल रखता है चंदन, जानें इस्तेमाल का तरीका

जब स्किन केयर (Skin Care) की बात आती है, तो एक इंग्रेडिएंट्स जो लंबे समय से अपने लाभकारी गुणों के लिए जाना जाता रहा है, वह है चंदन (Sandalwood)। चंदन की तासीर ठंडी होती है। यह त्वचा को रिफ्रेश और कूल रखने में मदद करता…

24GhanteOnline
April 16, 2025
3 min read

जब स्किन केयर (Skin Care) की बात आती है, तो एक इंग्रेडिएंट्स जो लंबे समय से अपने लाभकारी गुणों के लिए जाना जाता रहा है, वह है चंदन (Sandalwood)। चंदन की तासीर ठंडी होती है। यह त्वचा को रिफ्रेश और कूल रखने में मदद करता है।

चंदन एक सुंगधित लकड़ी है जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई तरह के उपचार के लिए किया जाता है। इसके औषधीय गुणों के कारण इसका उयोग स्किन से जुड़ी कई समस्याओं जैसे- कील-मुंहासों, स्किन टैन से लेकर एजिंग की समस्या में भी फायदेमंद माना जाता है। चंदन (Sandalwood) में मौजूद नेचुरल ऑयल सनटैन को हटाने में मदद करता है। तो चलिए आज हम आपको चंदन इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताते हैं जो आपकी स्किन को कई समस्याओं से बचाने के अलावा निखारने में भी मददगार है।

स्किन रैशेज से बचाए

चंदन (Sandalwood) में प्रोटीन अधिक होने के कारण यह स्किन रैशेज, एलर्जी भी दूर करता है। चंदन का फेसपैक त्वचा को कूल रखता है। यह रोम छिद्रों में कसावट लाता है। चंदन पाउडर में आप थोड़ा सा दूध, शहद, नींबू का रस भी मिलाकर फेसपैक तैयार कर सकते हैं।

पिम्पल्स दूर करे

चंदन (Sandalwood) में मौजूद एंटी बैक्टेरियल गुण आपकी स्किन से पिम्पल्स को काफी हद तक दूर रखते हैं। आपको इसके लिये एक पेस्ट बनाना है। इसके लिये आपको इसमें हल्दी और थोड़ा पानी मिलाना है। इसके बाद आपको इसे अपने ब्लैकहेड्स और पिम्पल्स पर लगाना है। इसे लगाने के बाद आपको इसे अपने face पर रातभर रहने देना है। अगली सुबह आपको इसे हल्के गुन-गुने पानी से धोना है।

स्किन मुलायम रखे

अगर आपकी स्किन काफी रूखी है तो आप अपनी स्किन को चंदन से मुलायम बना सकतीं हैं। इसके लिये आपको इसमें 2 चम्मच बादाम तेल और 4 चम्मच नारियल तेल मिलाना है। इसका आपको एक paste बनाना है। आप इसे अपने face पर apply करना है। इसे आपको अपने face पर 15 मिनट तक रखना है। इसके बाद आप इसे साफ पानी से धो सकतीं हैं।

टैनिंग करे दूर

गर्मी में सबसे ज्यादा लोग स्किन टैनिंग की समस्या से परेशान रहते हैं। सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को टैन कर देती हैं। चंदन में मौजूद नेचुरल ऑयल सनटैन को हटाने का काम करते हैं। चंदन का फेसपैक आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। सनबर्न, स्किन इंफेक्शन, जलन जैसी समस्याएं दूर होंगी। चेहरे को ताजगी और शीतलता प्रदान होगी।

डार्क सर्कल से राहत पाने के लिए

गर्मियों के मौसम में डार्क सर्कल की समस्या काफी देखी जाती है। इसका एक कारण नींद की कमी और चिंता भी हो सकती है। डार्क सर्कल की समस्या से परेशान है तो आप 1 टेबल स्पून चंदन के पाउडर और नारियल के तेल को मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और इससे आंखों की मालिश करें, इसके रोजाना इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…