24 घण्टे ऑनलाइन

खाने का स्वाद ही नहीं चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करता है नमक

खाने में स्वाद बढ़ाने के अलावा नमक (Salt) चेहरे को चमकाने में भी मदद कर सकता है। नमक को आप अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए भी कर सकते है। नमक के पानी का इस्तेमाल करने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो (Glow) लाया जा सकता है।…

24GhanteOnline
September 27, 2025
2 min read

खाने में स्वाद बढ़ाने के अलावा नमक (Salt) चेहरे को चमकाने में भी मदद कर सकता है। नमक को आप अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए भी कर सकते है। नमक के पानी का इस्तेमाल करने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो (Glow) लाया जा सकता है।

इसके अलावा ब्लैक स्पॉट भी दूर हो सकते है। अगर आप अपने चेहरे की सफाई करना चाहते है तो सबसे पहले चार कप पानी लें और उसे करीब बीस मिनट तक उबाल लें अब इस पानी को एयरटाइट बर्तन में रखें। दो चम्मच नॉन आयोडिनाइज्ड सॉल्ट मिलाएं। जब नमक पूरी तरह घुल जाए तो मिश्रण को ठंडा होने के लिए कुछ देर छोड़ दें। आखिर में इस पानी से चेहरा धो लें।

सॉल्ट वॉटर प्राकृतिक तौर से बैक्टीरिया को अवशोषित करता है और चेहरे को पोर्स को टाइट करते हुए गंदगी जमा नहीं होने देता ऐसा करने से पिंपल्स की परेशानी दूर हो जाती है। इसके अलावा अगर आप सॉल्ट वॉटर से चेहरा धुलेंगे तो सोरायसिस और ड्राईनेस से छुटकारा मिल जाएगा।

इसकी वजह ये है कि नमक में कैल्शियम, पौटेशियम और मैग्निशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। सॉल्ट वॉटर से चेहरा धोने से चेहरे के दाग धब्बे धीरे धीरे गायब हो जाएंगे। ये एक बेहतरीन एक्सफोलिएंट है।

इससे डेड स्किन सेल्स निकल जाती है और त्वचा की नई कोशिका बनने लगती है। इसके अलावा सॉल्ट वॉटर एक तरह का नेचुरल डिटॉक्सिफाइर है। ये स्किन से नुकसान पहुंचाने वाले टॉक्सिन और बैक्टीरिया को निकालने हेल्प करता है। साथ ही त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ्य बनाए रखने में भी मदद करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…