24 घण्टे ऑनलाइन

पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल

महाकुम्भ नगर। महा कुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के पावन अवसर पर देश-विदेश से श्रद्धालु संगम में स्नान के लिए उमड़ रहे हैं। इसी क्रम में भारत की स्टार शटलर और पूर्व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल (Saina Nehwal ) भी संगम…

24GhanteOnline
February 5, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। महा कुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के पावन अवसर पर देश-विदेश से श्रद्धालु संगम में स्नान के लिए उमड़ रहे हैं। इसी क्रम में भारत की स्टार शटलर और पूर्व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल (Saina Nehwal ) भी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए बुधवार को महाकुम्भ पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन है और वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें यहां आने का अवसर मिला।

आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा अनुभव


साइना (Saina Nehwal ) ने कहा, "इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बनकर विशेष अनुभव हो रहा है। मैं उत्तर प्रदेश सरकार को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देती हूं। उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां आएंगे और इसे विश्वभर में प्रसिद्ध बनाएंगे।" साइना ने आगे बताया कि वह आज शाम अपने पिता के साथ त्रिवेणी संगम जा रही हैं और भविष्य में अपनी मां के साथ भी यहां आने की इच्छा रखती हैं। साइना ने कहा, "यह एक बहुत बड़ा उत्सव है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे यहां आने का अवसर मिला।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं खुश हूं कि सभी लोग एकजुट हुए और दिखाया कि हम कितने मजबूत हैं। मुझे गर्व है कि यह उत्सव हमारे देश में हो रहा है।"

युवाओं को दिया संदेश


साइना नेहवाल (Saina Nehwal ) ने देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आध्यात्मिक आयोजन हमें ऊर्जा और सकारात्मकता से भरते हैं। साइना नेहवाल ने देश के विकास के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, "मैं प्रार्थना करती हूं कि हमारा राष्ट्र और अधिक प्रगति करे और उन्नति के नए आयाम छूए।"

‘कल्चर कुम्भ’ में दिखी महाकुम्भ की भव्यता


उल्लेखनीय है कि महा कुम्भ 2025 में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान और आध्यात्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…