24 घण्टे ऑनलाइन

कुकिंग के शौक को करियर में है बदलना, तो फटाफट इस कंपनी में करें अप्लाई

अगर आपको खाना बनाने का शौक है और आप इसे करियर में बदलना चाहते हैं तो आपके लिए बढ़िया अवसर है। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने असिस्टेंट शेफ (Assistant Chef) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार…

24GhanteOnline
October 9, 2025
2 min read

अगर आपको खाना बनाने का शौक है और आप इसे करियर में बदलना चाहते हैं तो आपके लिए बढ़िया अवसर है। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने असिस्टेंट शेफ (Assistant Chef) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2025 की शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या है योग्यता?


उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक के पास होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट या पाक कला में बीए/बीएससी जैसी डिग्री होनी चाहिए। पाक कला या फूड प्रोडक्शन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी मान्य है। इसके अलावा कम से कम 1 साल का अनुभव जरूरी है।

चयन की प्रक्रिया क्या है?


चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा और फाइनल मेरिट लिस्ट भी इसी से तैयार की जाएगी। यह पद संविदा (Contract) पर 4 वर्ष के लिए होगा, जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

सैलरी कितनी है?


यह नौकरी नेशनल लेवल पर काम करने का मौका देती है। चुने गए योग्य उम्मीदवार को हर महीने 50,000 रुपये सैलरी मिलेगी।

कैसे करें आवेदन?


- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in/saijobs पर आवेदन करें।
- आवेदन के लिए वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना जरूरी है।
- फॉर्म में 10वीं-12वीं के दस्तावेजों के अनुसार नाम, जन्मतिथि और माता-पिता का नाम भरें।
- शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाणपत्र, फोटो और साइन स्कैन कर अपलोड करें।
सरकारी नौकरी करने वालों को NOC की स्कैन कॉपी लगानी होगी।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसे फाइनल सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें।

यह मौका उन लोगों के लिए खास है जो कुकिंग के शौक को करियर में बदलना चाहते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अनुभव हासिल करना चाहते हैं। यह पद (Assistant Chef) प्रारंभिक रूप से 4 वर्ष की संविदा पर रहेगा। संविदा की अवधि पूरी होने के बाद आवश्यकता अनुसार इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…