साध्वी ऋतम्भरा और देवकीनंदन ठाकुर ने भव्य महाकुम्भ के लिए सीएम योगी को सराहा
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन की तैयारियों की हर ओर तारीफ हो रही है। साध्वी ऋतम्भरा, देवकीनंदन ठाकुर और अन्य धार्मिक हस्तियों ने व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए सीएम योगी…
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन की तैयारियों की हर ओर तारीफ हो रही है। साध्वी ऋतम्भरा, देवकीनंदन ठाकुर और अन्य धार्मिक हस्तियों ने व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।
साध्वी ऋतम्भरा: 'महाकुम्भ से सनातन जगत में उत्साह'
दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा जी ने कहा कि तीर्थराज प्रयाग में पूर्ण महाकुम्भ के इस अद्वितीय एवं अलौकिक पर्व को लेकर संपूर्ण सनातन जगत में भारी उत्साह और आनंद है। उन्होंने बताया कि इस महाकुम्भ (Maha Kumbh) में पूरे यूरोप जितनी जनसंख्या का भव्य आगमन हो रहा है और उनकी व्यवस्था का सुचारू रूप से होना अत्यंत अद्भुत अनुभव है। साथ ही, उन्होंने महाकुम्भ की सुंदर व्यवस्थाओं के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को साधुवाद दिया।
देवकीनंदन ठाकुर: 'यहां आकर घर जैसा अनुभव हो रहा है'
प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां आकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे अपने घर की देखभाल कोई अपना ही व्यक्ति कर रहा हो। उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं अत्यंत अद्भुत और अवर्णनीय हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तम व्यवस्थाओं के कारण करोड़ों श्रद्धालु निर्विघ्न संगम में स्नान कर रहे हैं। महाराज ने ऐसी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए प्रदेश सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने की पूजा-अर्चना
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, उनकी पत्नी सविता कोविन्द, ऋषिकेष स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साधवी भगवती सरस्वती ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) में पूजा-अर्चना की और 'हवन' किया। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द विगत दो दिन से महाकुम्भ में रुके हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को ही त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान किया था।
अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी की प्रशंसा
अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में व्यवस्थाओं की तारीफ की। उन्होंने महाकुम्भ पहुंचने पर कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं, पूरे परिवार के साथ आए हैं। जिस तरह से प्रदेश सरकार ने यहां व्यवस्था की है वह काबिलेतारिफ है। खासकर देश और विदेश से लोगों को आमंत्रित किया गया है।"
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
